Saturday, November 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशआबकारी टीम पर हमला- 6 गांवों में फ्लैग मार्च: माकड़ौन में...

आबकारी टीम पर हमला- 6 गांवों में फ्लैग मार्च: माकड़ौन में प्रशासन अलर्ट; सालनाखेड़ी में खाली बोतलें और डिब्बे मिले – Ujjain News


उज्जैन जिले के माकड़ौन इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने छह गांवों में फ्लैग मार्च किया। शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मार्च निकाला।

.

एसडीएम अनुरुद्ध मिश्रा और एसडीओपी विवेक कनोडिया के नेतृत्व में निकले मार्च में तराना और माकड़ौन पुलिस के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। टीम ने नयापुरा, माकड़ौन, कड़ोदिया, डेलची, सालनाखेड़ी और भोल्डिया में संवेदनशील जगहों का जायजा लिया।

टीम ने सालनाखेड़ी में उस जगह का निरीक्षण किया, जहां आबकारी विभाग की टीम पर हमला हुआ था। जांच के दौरान वहां शराब की खाली बोतलें और डिब्बे मिले। अधिकारियों के मुताबिक, डिब्बों से कच्ची शराब जैसी गंध आ रही थी। टीम ने आगे की जांच और कार्रवाई के लिए मौके से जानकारी जुटाई।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अवैध शराब बनाने, बेचने, रखने और ले जाने से दूर रहने को कहा। लोगों से ऐसी गतिविधि दिखने पर पुलिस या आबकारी विभाग को सूचना देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments