Saturday, November 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में 60 जगहों से हटाए अतिक्रमण, 5 ठेले जब्त: अब...

छिंदवाड़ा में 60 जगहों से हटाए अतिक्रमण, 5 ठेले जब्त: अब इंदिरा चौराहे से ELC चौक तक हटेगा एनक्रोचमेंट, जुर्माना भी लगेगा – Chhindwara News



नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाते हुए

छिंदवाड़ा की सड़कों-फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया। दीनदयाल पार्क से परशुराम वाटिका होते हुए कलेक्ट्रेट रोड से जिला न्यायालय तक एनक्रोचमेंट हटाया गया।

.

इस दौरान करीब 60 स्थानों से फुटकर व्यापारियों के अतिक्रमण हटाए गए। वहीं, यातायात में बाधा बन रहे 5 हाथठेले जब्त कर फटका मशीन भेजे गए। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई।

टीम ने सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाकर दुकान लगाने वालों को हटाया। रास्ते में खड़े हाथठेलों को भी जब्त किया गया। कलेक्ट्रेट और कोर्ट रोड शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल हैं।

यहां अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। निगम की कार्रवाई के बाद इन मार्गों पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

इंदिरा चौराहे से ईएलसी चौक तक चलेगा अभियान

अतिक्रमण हटाओ अभियान के अगले चरण में इंदिरा चौराहे से ईएलसी चौक तक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने संबंधित व्यापारियों, पथ विक्रेताओं और नागरिकों को अनाउंसमेंट के जरिए पहले ही इसकी सूचना दे दी है।

निगम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाने और सड़क पर सामान या हाथठेले रखकर यातायात बाधित करने वालों की सामग्री जब्त की जाएगी। इसके साथ ही जुर्माना और अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments