Sunday, August 23, 2026
Homeराज्यदिल्लीपति पर हमले से पहले पत्नी ने CCTV बंद किया: फिर...

पति पर हमले से पहले पत्नी ने CCTV बंद किया: फिर भाइयों को बुलाकर पिटवाया; दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार




दिल्ली के निहाल विहार में 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि 21 अगस्त को घटना से पहले विनय की पत्नी रेखा ने घर के अंदर लगा CCTV कैमरा बंद कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद रेखा के भाई और भाभी घर पहुंचे और विनय के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल विनय ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में रेखा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विनय लक्ष्मी पार्क के रहने वाले थे और नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। करीब साढ़े तीन साल पहले उनकी शादी 31 साल की रेखा से हुई थी। दोनों के चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं। बच्चे को दवा लगाने को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह विनय ने पत्नी से उनके बेटे के शरीर पर हुए छालों पर दवा लगाने को कहा था। रेखा के मना करने पर दोनों में बहस हुई। इसके बाद रेखा घर से निकल गई और अपने भाई राजू, वेदप्रकाश और भाभी पूनम को बुलाया। पिता बोले- बहू के रिश्तेदारों ने कहा था बात करने आए हैं विनय के पिता प्रेमचंद और मां रेणु गुप्ता उसी घर में रहते हैं, जहां विनय की हत्या हुई। पिता प्रेमचंद के मुताबिक, रेखा के रिश्तेदारों ने कहा था कि वे विनय से बात करने आए हैं। वह उनके लिए पानी लेने अंदर गए। वापस लौटे तो बेटे के साथ मारपीट हो रही थी। उनकी पत्नी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। मां बोली- बेटे की गर्दन पकड़कर पेट में लात-घूंसे मारे विनय की मां के मुताबिक, वह और उनके पति रेखा के मायके वालों से बार-बार कहते रहे कि बेटे को मत मारो और शांति से बात करो, लेकिन उन्होंने बिल्कुल नहीं सुनी। मां के मुताबिक, आरोपियों ने उनके बेटे को जमीन पर धक्का दिया, बेड पर पटका और गर्दन पकड़कर पेट में लात-घूंसे मारे। बचाने के दौरान उन्हें भी धक्का दिया। विनय की मां बचाव के लिए पड़ोसियों को बुलाने बाहर गईं और लौटकर आईं तो विनय गंभीर हालत में था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पत्नी, उसके दोनों भाई और भाभी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस मामले में रेखा, राजू, वेदप्रकाश और पूनम को गिरफ्तार किया गया है। निहाल विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या और धारा 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी CCTV फुटेज के साथ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों के बयान भी देख रहे हैं। इनसे घटना का पूरा क्रम पता करने की कोशिश की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में SBI कर्मी ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की, फिर बहन को मारकर खुदकुशी की लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments