Monday, November 23, 2026
Homeराज्यदिल्लीमोदी बोले- गुरुओं की प्रेरणा से ही बनेगा विकसित भारत: गुरु...

मोदी बोले- गुरुओं की प्रेरणा से ही बनेगा विकसित भारत: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर लोक निवास पहुंचे पीएम-डेरा ब्यास मुखी – New Delhi News




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विकसित भारत का संकल्प सिख गुरुओं की प्रेरणा और उनके आदर्शों की ताकत से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सिख परंपराओं और विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर दिल्ली के लोकनिवास में आयोजित शबद कीर्तन में शामिल हुए। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका और गुरुबाणी का श्रवण किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राधा स्वामी डेरा ब्यास मुखी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मोदी ने कहा, आज जब हमारे सामने राष्ट्र निर्माण के बड़े संकल्प हैं और विकसित भारत का लक्ष्य है, तब यह यात्रा हमारे गुरुओं की प्रेरणा और उनके आदर्शों की शक्ति से ही पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास के कठिन दौर में भी सिख गुरुओं ने राष्ट्र की रक्षा का संकल्प जीवित रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरबाणी का हर शब्द और कीर्तन की हर धुन केवल संगीत नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना और ज्ञान के सागर में उतरने जैसा है। उन्होंने गुरु नानक देव की शिक्षाओं- ‘किरत करो, वंड छको और नाम जपो’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सिद्धांत बचपन से ही उनके जीवन का हिस्सा रहे हैं। मोदी ने सिख गुरुओं की विरासत को सम्मान देने के लिए पिछले 12 वर्षों में किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के 350वें और गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर देश-विदेश में हुए आयोजनों, स्मारक सिक्कों और डाक टिकटों के विमोचन का उल्लेख किया। गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर लाल किले में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को भी याद किया। इस मौके पर एलजी संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी दिल्ली और खासकर सिख समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने गुरु नानक देव की समानता, शिक्षा और निस्वार्थ सेवा की शिक्षाओं को सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments