Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसीधी में ऑटो-बाइक भिड़ंत, दो युवक घायल: मझौली बाजार जाते समय...

सीधी में ऑटो-बाइक भिड़ंत, दो युवक घायल: मझौली बाजार जाते समय हुआ हादसा, पैर में फ्रैक्चर और सिर में चोट के साथ जिला अस्पताल रेफर – Sidhi News



सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्राम ताला निवासी दल्लू कोल और बसंतलाल साकेत बाइक घायल हो गए। घटना शनिवार शाम 4 बजे की है।

.

घायल युवक बाइक से मझौली बाजार जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ और सिर में चोटें आईं।

गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल रेफर

स्थानीय लोगों ने मझौली थाना प्रभारी अतर सिंह को सूचना दी। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल मझौली अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल सीधी रेफर किया। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments