Tuesday, November 24, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली के 250 वार्डों में हर मंगलवार चलेगा सफाई अभियान: मेयर...

दिल्ली के 250 वार्डों में हर मंगलवार चलेगा सफाई अभियान: मेयर प्रवेश वाही बोले- सफाई में मिली कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश – New Delhi News




दिल्ली को साफ और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए एमसीडी ने शहर के सभी 250 वार्डों में हर मंगलवार विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी की है। इसकी शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इस बीच सोमवार को मेयर प्रवेश वाही ने राजधानी में करीब 2.5 से 3 किलोमीटर के क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता के आह्वान से प्रेरित होकर एमसीडी दिल्ली को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को युवा स्वयंसेवकों और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। एमसीडी का साप्ताहिक अभियान सभी 250 वार्डों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो किलोमीटर के क्षेत्र में सड़कों, गलियों, फुटपाथों, सार्वजनिक स्थलों और खाली प्लॉटों की सफाई होगी। बार-बार कूड़ा जमा होने वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी ली जाएंगी, ताकि काम की निगरानी हो सके। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी यमुना और राजधानी की सफाई में जनभागीदारी की अपील कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना केवल सरकार नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments