Tuesday, November 24, 2026
Homeराज्यराजस्तानगैस-सिलेंडर में नोजल लगाते समय रिसॉर्ट में भड़की थी आग: दीवारों...

गैस-सिलेंडर में नोजल लगाते समय रिसॉर्ट में भड़की थी आग: दीवारों पर लगी फाइबर शीटों से फैली; 2 घंटे में जल गया था पूरा सेट – Bharatpur News




भरतपुर के ज्वाला रिसॉर्ट में 19 नवंबर को हुए भीषण अग्निकांड का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है। इस वीडियो में आग लगने की पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि खाने की स्टॉल पर गैस का नोजल लगाते समय अचानक आग भड़की थी। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश भी की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि कुछ ही देर में पूरा रिसॉर्ट आग और धुएं की चपेट में आ गया। एएसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया- चिकसाना थाना इलाका स्थित ज्वाला रिसॉर्ट में हादसे के दौरान 4 में से 2 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए थे। हालांकि भरतपुर शहर के अलावा नदबई, भुसावर, रूपवास से फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे में जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन पूरा रिसॉर्ट का पूरा सेट जल गया था। पहले देखिए- आग की तस्वीरें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments