जोधपुर में कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। टीम ने मौके से 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई को बासनी क्षेत्र की एक गली में अंजाम दिया गया।
CST प्रभारी मेहराज तंवर को सूचना मिली कि बासनी क्षेत्र में एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। जिसमें गिफ्ट कार्ड रीडीम करवाने के नाम पर अमेरिका से लेकर विदेशियों को ठगी का शिकार बनाया जाता है। इस पर टीम ने दबिश दी। मौके से 28 युवकों और 6 लड़कियों सहित 34 जनों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान सेंटर का मालिक हरविजय सिंह फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
कार्रवाई के दौरान नागालैंड, असम सहित अलग अलग राज्य के युवक युवतियों को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक इस काल सेंटर में बैठकर विदेशी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
Source link

