Tuesday, November 24, 2026
Homeराज्यराजस्तानगहलोत बोले- ज्यादा सदस्यों के समर्थन वाले को मिले टिकट: पूर्व...

गहलोत बोले- ज्यादा सदस्यों के समर्थन वाले को मिले टिकट: पूर्व सीएम से दिव्या मदेरणा की बातचीत; कांग्रेस में जिला प्रमुख उम्मीदवार पर बैठकों का दौर जारी – Jodhpur News




जोधपुर में जिला प्रमुख के उम्मीदवार के चयन को लेकर कांग्रेस में चर्चाओं का दौर जारी है। ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने सर्किट हाउस पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से करीब एक घंटे मुलाकात की। इसके बाद मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। मीडिया से बातचीत के फिर एक बार पूर्व सीएम से मिलीं। इसके कुछ समय बाद ही दोनों अलग-अलग गाड़ियों से सर्किट हाउस से रवाना हुए। जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को ठहराया गया है। पूर्व सीएम गहलोत और पू्र्व विधायक दिव्या मदेरणा उनसे बातचीत करने होटल गए हैं। वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व ओसियां विधायक ने कहा कि पूरे राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों के चुनाव परिणामों ने सरकार की मिसगवर्नेंस, प्रशासनिक विफलता, अराजकता और नगर निगम चुनावों के दौरान पुलिस की बर्बरता का जवाब दिया है। जनता ने भाजपा की कार्यशैली के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में कांग्रेस को एकतरफा और भारी बहुमत मिला है, उसके लिए पूर्व सीएम गहलोत ने बुलाया ता। ओसियां में पांचों की एकतरफा जीत पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसे बनाकर रखने और कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई है। जिला प्रमुख के टिकट पर कहा- ज्यादा सदस्यों के समर्थन वाले को मिले मौका मदेरणा ने कहा कि जोधपुर में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनने को लेकर कोई संशय नहीं है। जिला प्रमुख के चुनाव में पार्टी के भीतर दावेदारी और राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है और सभी को अपनी दावेदारी पेश करनी चाहिए। लेकिन पार्टी में अमृत मंथन के बाद उसी व्यक्ति को टिकट मिलना चाहिए, जिसके साथ सबसे ज्यादा सदस्य हों। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस का बोर्ड बनेगा और एकतरफा बहुमत के साथ बनेगा। चुनाव में जीत उत्सव से ज्यादा जिम्मेदारी पूर्व विधायक ने कहा कि इस जीत को केवल जिला प्रमुख या पंचायतीराज चुनाव तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यह उत्सव से ज्यादा जिम्मेदारी है। कांग्रेस को अब वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा, ताकि जोधपुर की सभी सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल कर सके। ओसियां विधानसभा क्षेत्र में मिली एकतरफा जीत पर उन्होंने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विरोधियों की ओर से बहन-बेटियों पर की गई अनर्गल टिप्पणियों का जवाब जनता ने चुनाव में दिया है। ओसियां में कथित सोलर माफिया का राज, पुलिस थानों की नीलामी, बिजली अधिकारियों की बंदरबांट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने जैसी घटनाओं से जनता नाराज थी। उन्होंने हतुंडी गांव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि खेत में ट्रांसफॉर्मर उतारने का विरोध करने वाली किसान की नाबालिग बेटी को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विजिलेंस संबंधी सीटें फड़वाने, कांग्रेस विचारधारा वाले सरपंचों को प्रताड़ित करने और सार्वजनिक समस्याएं उठाने वालों को धारा 151 में गिरफ्तार कर पिटाई करने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता ने सत्ता की तानाशाही और बंदरबांट का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 2028 के चुनाव को बताया फाइनल उन्होंने कहै कि चुनाव परिणामों के आंकड़े खुद तस्वीर बयां कर रहे हैं। कांग्रेस ने सेमीफाइनल ही नहीं जीता, बल्कि ऐसे प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ी है कि 2028 के फाइनल में भी पार्टी की जीत स्पष्ट नजर आ रही है। प्रदेश में कांग्रेस की टीम के सामने कोई दूसरी टीम टिक नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य गांव, गरीब और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए काम करना तथा वर्ष 2028 में कांग्रेस को मजबूत बनाना है। गहलोत से दिनभर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात पूर्व सीएम गहलोत से पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पाली से सांसद प्रत्याशी रहीं संगीता बेनीवाल, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई ,कुसुम बिश्नोई, देहात जिलाध्यक्ष एवं भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा सहित कई नेताओं ने मुलाकात की। वहीं गहलोत सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भी मिले।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments