Friday, August 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशउन्नाव में दो मंजिला मकान गिरा, 7 लोग दबे: आधी रात...

उन्नाव में दो मंजिला मकान गिरा, 7 लोग दबे: आधी रात को बारिश के बीच भरभराकर गिरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू – Unnao News




उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में गुरुवार की आधी रात एक दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। इस हादसे में परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से करीब दो घंटे चले बचाव अभियान के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना गुरुवार रात करीब 12:05 बजे धीरजीखेड़ा गांव में हुई। बारिश के बीच हुए इस हादसे की सूचना शिवम पटेल ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पीआरवी के साथ क्षेत्राधिकारी पुरवा अरविंद चौरसिया और थाना पुरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने अंधेरे में मलबे को हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों में 55 वर्षीय शर्मिला देवी पत्नी राजकुमार, 60 वर्षीय जयदेवी, 38 वर्षीय रेशमा पत्नी रोहतास, 40 वर्षीय पूजा पत्नी जीतू, 35 वर्षीय शिखा पत्नी विनीत, 42 वर्षीय रोहतास पुत्र राजकुमार और छह माह का मासूम कृष्णा पुत्र रोहतास शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पुरवा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार भोर करीब तीन बजे जिला अस्पताल में उनका उपचार शुरू हुआ। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। बाद तत्काल अस्पताल भेजा गया। रात में हुई इस घटना के दौरान कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस की तत्परता से समय रहते निकाले गए सभी लोग
सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया ने बताया कि रात में मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लगातार बारिश के बीच पक्के दो मंजिला मकान के अचानक गिरने से ग्रामीणों में दहशत है। हादसे ने बारिश के दौरान जर्जर और कमजोर भवनों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस-प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments