इस रक्षाबंधन पर शुक्रवार को खजराना गणेश को 40 इंच बाय 40 इंच की सनातन राखी अर्पित की जाएगी। राखी को तैयार करने में करीब ढाई महीने का समय लगा है। पिछले 23 सालों से पालरेचा परिवार इस परंपरा को निभाता आ रहा है। 24 वें साल में भगवान गणेश को सनातन राखी अर्पित की जाएगी। पालरेचा परिवार शुक्रवार सुबह खजराना गणेश मंदिर जाएंगे। जहां पर पूरी आस्था के साथ भगवान खजराना गणेश को उनके द्वारा तैयार की गई राखी अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही यहां पर भगवान का पूजन-अर्चन भी किया जाएगा। इधर, शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। प्रमुख विशेषताएं एवं राष्ट्रीय-धार्मिक संदेश ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव: इस वर्ष राखी की मूल थीम ‘राष्ट्रभाव’ और ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ पर आधारित है, जो इंदौर की कला के माध्यम से पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना का संचार करती है। भोजशाला में मां वाग्देवी की पुनर्स्थापना का संकल्प: राखी में मां वाग्देवी के स्वरूप को उकेरकर लंदन संग्रहालय में रखी उनकी ऐतिहासिक प्रतिमा को धार की ऐतिहासिक भोजशाला में पुनः स्थापित करने के राष्ट्रीय संकल्प को स्वर दिया गया है। कमल पुष्प पर सजा सनातन वैभव:कमल के भव्य आकार में तैयार इस राखी में सनातन संस्कृति के प्रमुख स्तंभों को समाहित किया गया है। भद्रा न होने से पूरा दिन शुभ इंदौर के पंडित मनीष शर्मा के मुताबिक पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह करीब 9:48 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना शुभ माना गया है। खास बात यह है कि 27 अगस्त को भद्रा का समय भी रहेगा, जबकि 28 अगस्त की सुबह राखी बांधने के लिए भद्रा नहीं होगी। रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर अगले दिन यानी 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 28 अगस्त को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह का समय शुभ बताया गया है। पंचांग के अनुसार, सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। हालांकि, सूर्योदय के समय में शहर के हिसाब से थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए अपने स्थानीय पंचांग के अनुसार समय देखना बेहतर रहेगा। कल भद्रा न होने की वजह से रक्षाबंधन के लिए पूरा दिन शुभ है।
Source link
खजराना गणेश को अर्पित होगी सनातन राखी: पालरेचा परिवार ने तीन महीनों की मेहनत के बाद की तैयार, शुभ मुहूर्त में बहनें बांधेंगी राखी – Indore News
RELATED ARTICLES

