Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप...कर्मचारी पर FIR: शादी...

भोपाल में पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप…कर्मचारी पर FIR: शादी का झांसा देकर कॉलेज कैंपस के क्वार्टर में बनाए संबंध; आरोपी पहले से शादीशुदा – Bhopal News



भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की 22 वर्षीय छात्रा ने कॉलेज के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान आनंददीप सिंह भामरा के रूप में हुई है। छात्रा की शिकायत पर रातीबड़ पुलि

.

पीड़िता के मुताबिक, कॉलेज में ही उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गया। आरोपी छोटे-मोटे कामों में उसकी मदद करता था। इसी दौरान उसने छात्रा से नजदीकियां बढ़ाईं।

तलाक लेकर शादी करने का दिया भरोसा

छात्रा का आरोप है कि 27 अगस्त को आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर कॉलेज कैंपस स्थित अपने क्वार्टर में उसके साथ पहली बार रेप किया। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसने छात्रा को बताया था कि वह जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments