संविधान दिवस पर गुरुवार, 26 नवंबर को कांग्रेस जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। पार्टी ने इस मार्च में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। मार्च में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, नकुलनाथ, जयवर्धन सिंह, ओंकार सिंह मरकाम और कमलेश्वर पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मार्च गोल बाजार से शुरू होगा। यहां से सुपर मार्केट, अंधेरदेव, टाउन हॉल, तुलाराम चौक और मालवीय चौक होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। युवाओं और जेन-जी को जोड़ने की तैयारी कांग्रेस इस आयोजन में युवाओं और जेन-जी वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। इसके लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आम लोगों और युवाओं से संपर्क कर उन्हें मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश कांग्रेस का कहना है कि संविधान रक्षा मार्च के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। जबलपुर महाकौशल की राजनीति का अहम केंद्र है। ऐसे में पार्टी इस आयोजन को बड़े स्तर पर करने की तैयारी में जुटी है।
Source link
जबलपुर में कांग्रेस आज निकालेगी संविधान रक्षा मार्च: विवेक तन्खा, जीतू पटवारी, अजय सिंह समेत कई नेता होंगे शामिल; प्रमुख मार्गों से गुजरेगा मार्च – Jabalpur News
RELATED ARTICLES

