Wednesday, November 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश'नियमों की जानकारी तक नहीं, बेसिक ट्रेनिंग लें': रीवा कमिश्नर को...

‘नियमों की जानकारी तक नहीं, बेसिक ट्रेनिंग लें’: रीवा कमिश्नर को चीफ जस्टिस ने फटकारा, पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजने का दिया था आदेश – Rewa News




रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह को किसी व्यक्ति को जेल में बंद रखने का आदेश जारी करने के मामले में हाईकोर्ट की नाराजगी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि कमिश्नर को इस काम के लिए बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत है। उन्हें किसी व्यक्ति को हिरासत में रखने से जुड़े नियमों की भी पूरी जानकारी नहीं है। कोर्ट ने उनके आदेश में कई गलतियां बताईं और कहा कि यह बेहद जिम्मेदारी वाला काम है। मामला रीवा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की याचिका से जुड़ा है। कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत ओमप्रकाश को 6 महीने के लिए भोपाल जेल में बंद रखने का आदेश दिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए ओमप्रकाश की ओर से अधिवक्ता आलोक तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कमिश्नर के आदेश पर कोर्ट ने उठाए सवाल मंगलवार 25 नवंबर को चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोकजे और जस्टिस विवेक जैन की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस ने कमिश्नर के आदेश में कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को जेल में बंद रखने का आदेश देना बेहद जिम्मेदारी का काम है। इसके लिए कमिश्नर को बुनियादी ट्रेनिंग की जरूरत है। उन्हें इस प्रक्रिया की जरूरी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। दो दिन में दोबारा जवाब देने के निर्देश कोर्ट ने आदेश में बताई गई गलतियों और उठाए गए सवालों पर कमिश्नर को दो दिन का समय दिया है। साथ ही दोबारा संक्षिप्त जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। अब अगली सुनवाई में कमिश्नर की ओर से दिए जाने वाले जवाब पर आगे की कार्रवाई तय होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments