Wednesday, November 25, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्व-विधायक ने आनंद मिश्र के विकास दावों पर उठाए सवाल: बोले-रिपोर्ट...

पूर्व-विधायक ने आनंद मिश्र के विकास दावों पर उठाए सवाल: बोले-रिपोर्ट कार्ड में उनके कार्यकाल की योजनाएं गिनाई; केंद्रीय विद्यालय की जमीन का श्रेय लेने का आरोप – Buxar News




बक्सर के विधायक आनंद मिश्र ने पहले कार्यकाल के एक साल का 114 पन्नों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसके बाद जिले की राजनीति में बयानबाजी शुरू हो गई। पूर्व विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने रिपोर्ट कार्ड में शामिल विकास कार्यों के दावों पर सवाल उठाए। तिवारी ने कहा कि कई योजनाएं उनके विधायक रहते शुरू हुई थीं। उन्होंने आनंद मिश्र से पूछा कि इन योजनाओं के टेंडर कब हुए और काम किसके नेतृत्व में शुरू कराया गया। पुराने कामों को अपनी उपलब्धि बताई पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक पुराने कामों को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ गाल बजाने वाले लोग हैं। जनता धीरे-धीरे सब समझ रही है।” तिवारी ने कहा कि श्रेय लेने से पहले योजनाओं की शुरुआत और उनके कार्यकाल की जानकारी देनी चाहिए। आईटीआई-डीएवी सड़क और ज्योति चौक-गोलंबर का जिक्र तिवारी ने आईटीआई से डीएवी तक सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में वन विभाग से 72 घंटे के भीतर एनओसी लेकर अधिकारियों को सौंप दी गई थी। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हुआ। उन्होंने कहा कि अब यह सड़क शहर की लाइफलाइन बन चुकी है। ज्योति चौक से गोलंबर तक सड़क निर्माण का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि वर्तमान विधायक नौ महीने में भी वन विभाग से एनओसी नहीं ला पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर सिर्फ बातें हो रही हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान विधायक का काम जनता पर डंडा चलाना और लोगों को गुमराह करना है। केंद्रीय विद्यालय की जमीन का किया जिक्र तिवारी ने लाइट एंड साउंड परियोजना और केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने का श्रेय अपने कार्यकाल को दिया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ बैठक में विधायकों को भी सांसदों की तरह कोटा देने या दूसरी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने बक्सर के लिए कोई प्रमुख मांग रखने को कहा तो उन्होंने लाइट एंड साउंड परियोजना की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिली। केंद्रीय विद्यालय की जमीन को लेकर उन्होंने कहा कि उनके विधायक रहते हुए 11 नंबर लख में करीब 3 एकड़ 76 डिसमिल जमीन आवंटित हो चुकी थी। उस समय इसकी खबरें मीडिया में भी प्रकाशित हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि जमीन आवंटन से संबंधित दस्तावेज आज भी उनके पास मौजूद हैं।

सरकार के खजाने को लेकर भी उठाए सवाल

मुन्ना तिवारी ने कहा कि अगले पांच साल तक वर्तमान विधायक उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों को ही अपनी उपलब्धियों के रूप में गिनाते रहेंगे। उन्होंने बिहार सरकार की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि 10 हजार रुपए देने का प्रलोभन देकर वोट हासिल करने में सरकारी खजाने का पैसा खर्च किया गया है। उनके अनुसार, इसी कारण फिलहाल धरातल पर विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित होगी। गौरतलब है कि विधायक आनंद मिश्र की एक साल की रिपोर्ट में 43 चुनावी संकल्पों में से 35 पर काम शुरू होने, 15.98 किलोमीटर ग्रामीण सड़क निर्माण और केंद्रीय विद्यालय के लिए 3.81 एकड़ जमीन हस्तांतरित होने जैसी उपलब्धियों का उल्लेख है। वहीं विधायक निधि की 122 अनुशंसित योजनाओं में अब तक सिर्फ एक योजना पूरी होने की बात भी सामने आई है।

पूर्व विधायक के इन आरोपों के बाद अब विकास योजनाओं की शुरुआत, स्वीकृति, टेंडर और क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments