Wednesday, November 25, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में मिथिला विभूति पर्व का दूसरा दिन: ‘जेन जी और...

दरभंगा में मिथिला विभूति पर्व का दूसरा दिन: ‘जेन जी और मिथिला’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, मैथिली कविता संग्रह ‘भाव-सूत’ का विमोचन – Darbhanga News




दरभंगा के डॉ.नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का आज दूसरा दिन था। ये दिन साहित्य, संस्कृति और सम्मान के नाम रहा। एक ओर कवि सम्मेलन में मैथिली और हिंदी के कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए मिथिला की समस्याओं, सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक पहचान को आवाज दी। वहीं, दूसरी ओर ‘जेन जी और मिथिला’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में नई पीढ़ी के मातृभाषा और संस्कृति से जुड़ाव पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल कुमार को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। कवयित्री सोनी चौधरी के मैथिली कविता संग्रह ‘भाव-सूत’ का विमोचन भी हुआ।

कवियों ने कविता के जरिए उठाए सामाजिक सवाल विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ जिलाधिकारी कौशल कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. देवनारायण झा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत नवोदित कवयित्री प्रियंका की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने मिथिला की ज्वलंत समस्याओं को कविता के माध्यम से उठाते हुए कहा कि अपनी समस्याओं का समाधान खुद करना होगा, क्योंकि दुनिया सिर्फ सुझाव देती है, साथ नहीं। उनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। डॉ. संजीत कुमार झा सरस ने हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं, सम्मेलन का संचालन कर रहे कवि फूलचंद्र झा प्रवीण ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। उनकी पंक्ति ‘ताकि रहलै अमावस में चान, लोग सब अकान भ गेलै’ के जरिए गंभीर सामाजिक सवाल भी सामने आए। डॉ. विजय शंकर झा ने जीवन की विवशता और मन की उदासी को कविता में पिरोया। शंभुनाथ मिश्रा ने कवियों से प्रेम के साथ सामाजिक मुद्दों पर भी लिखने और कलम को तलवार बनाने का आह्वान किया। हरिश्चन्द्र झा हरित ने वीर रस की कविता सुनाई, जबकि चंद्रमोहन झा पड़वा ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का ध्यान खींचा। कवयित्री सोनी चौधरी ने जीवन के सत्य, क्षणभंगुरता और मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को रचनाओं में जगह दी। डॉ. सत्येंद्र कुमार झा ने सवाल पूछने और जवाबदेही तय करने की जरूरत को कविता के माध्यम से उठाया। सियाराम झा सरस की अध्यक्षता और डॉ. चंद्रमणि झा के संयोजन में हुए सम्मेलन में डॉ. श्याम बिहारी राय सरस, अमित कुमार मिश्र, रूपम झा, प्रीतम निषाद, विनय विश्वबंधु और आनंद मोहन झा समेत अन्य कवियों ने भी रचनाएं सुनाईं। डीएम बोले- जिले के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सवों में शामिल कराने का प्रयास समारोह में जिलाधिकारी कौशल कुमार को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका प्रयास इस समारोह को जिले के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सवों की सूची में शामिल कराने का होगा। मिथिला की विभूतियों की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम साहित्यिक और सांस्कृतिक महाकुंभ का स्वरूप ले चुका है। इसे जिले के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित करने के लिए वे जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भेजने की पहल करेंगे। इस अवसर पर शिक्षण के क्षेत्र में जय कुमार झा, शिक्षण संस्थान के रूप में ज्ञान भारती स्कूल और समाजसेवा के क्षेत्र में अनुपम झा को भी मिथिला विभूति सम्मान दिया गया।
‘जेन जी और मिथिला’ पर नई पीढ़ी की भूमिका पर चर्चा समारोह के दूसरे दिन ‘जेन जी और मिथिला’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकार विष्णु कुमार झा की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्म लेने वाली पीढ़ी को जेन जी कहा जाता है। इस पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से विमुख नहीं होना चाहिए। मैथिली के माध्यम से अपनी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना जरूरी है। पं. गंधर्व झा की वेद ध्वनि से संगोष्ठी की शुरुआत हुई। प्रख्यात वनस्पति विज्ञानी डॉ. विद्यानाथ झा ने कहा कि जेन जी के युवा ऊर्जा से भरपूर हैं। जरूरत इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की है। संगोष्ठी के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा थे। अध्यक्षीय संबोधन में विष्णु कुमार झा ने कहा कि मिथिला की जेन जी पीढ़ी में अपार संभावनाएं हैं। इनका बेहतर उपयोग करने की जरूरत है। संयोजक मणिकांत झा ने बताया कि संगोष्ठी में प्रस्तुत आलेखों को संकलित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। डॉ. रमेश झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी संपन्न हुई। समारोह के दौरान कवयित्री सोनी चौधरी के मैथिली कविता संग्रह ‘भाव-सूत’ का विमोचन किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments