जहानाबाद के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक और शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। वायरल वीडियो राजकीय मध्य विद्यालय माछिल का बताया जा रहा है। वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। शिक्षक को मोदनगंज प्रखंड में योगदान देने का निर्देश निलंबन के दौरान शिक्षिका का मुख्यालय रतनी प्रखंड मुख्यालय तय किया गया है। शिक्षक को मोदनगंज प्रखंड मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल दोनों के खिलाफ जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link

