शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में बाणगंगा तिराहे के पास मंगलवार सुबह मुर्गा फार्म की झोपड़ीनुमा दुकान में 45 से 50 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। वह दुकान के अंदर खाट पर पड़ा था। ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है। दुकान खोलने पहुंचे संचालक तो मिला शव मुर्गा फार्म संचालक इसहाक अली सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें खाट पर एक व्यक्ति सोया हुआ दिखाई दिया। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखने पर व्यक्ति की मौत होने का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों और डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस कर रही मृतक की पहचान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आशंका है कि व्यक्ति रात में ठंड से बचने के लिए दुकान के अंदर सो गया होगा। हालांकि, उसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। सिंहपुर में भी ठंड से युवक की मौत की आशंका हाल ही में सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक तालाब के किनारे ठंड से अकड़ी हालत में मिला था। परिजनों ने उसे गर्म कपड़े पहनाए और आग जलाकर राहत देने की कोशिश की। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। उस मामले में भी ठंड से मौत की आशंका जताई गई थी। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की जरूरत जिले में ठंड बढ़ने के बावजूद शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नगरपालिका की ओर से अब तक अलाव नहीं जलाए गए हैं। फुटपाथ, दुकानों के बाहर और खुले स्थानों पर रात बिताने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर रैन बसेरों तक पहुंचाने और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की जरूरत है।
Source link
मुर्गा फार्म में खाट पर मिला बुजुर्ग का शव: दुकान खोलने पहुंचे संचालक ने देखा; बोले-ठंड से मौत की आशंका – Shahdol News
RELATED ARTICLES

