कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं, जिनसे वक्त और दूरी के बावजूद रिश्ता बना रहता है। कुछ लोग रेडियो पर भले ही सुनाई देना बंद हो जाएं, लेकिन उनकी कमी महसूस होती रहती है।
.
इंदौर के My FM पर वापसी हुई है आरजे अर्पित की, जो छह महीने की छुट्टी पर जाने के बाद अब एक बार फिर आपके बीच आए हैं, अपना शो वाइब चेक लेकर, जिसे आप सोमवार से शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सुन सकते हैं।
अर्पित एक ऐसी आवाज़, जिसके साथ आपका कभी खास जुड़ाव रहा है। जिसके शो का आप इंतज़ार करते थे, जिसकी बातें आपको हंसाती थीं और जिसके साथ कई खूबसूरत पल जुड़े हैं। एक बार फिर उनकी वापसी हुई है छह महीने के बाद।
तो सोमवार से शनिवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच ट्यून इन कीजिए 94.3 MY Fm
चलो अच्छा सुनते हैं!!

