Wednesday, November 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानबारां मंडी में आवक बढ़ी, शहर में लगा जाम: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की...

बारां मंडी में आवक बढ़ी, शहर में लगा जाम: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें कॉलेज रोड से मांगरोल बाईपास तक पहुंचीं – Baran News




बारां कृषि उपज मंडी में बुधवार को होने वाली जिंसों की नीलामी के लिए किसान मंगलवार शाम से ही उपज लेकर पहुंचने लगे। ज्यादा आवक के चलते शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ी और जाम लग गया। कॉलेज रोड से मांगरोल बाईपास के नलका फाटक तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। रात 3 बजे तक जाम के हालात बने रहे। कई किसान घंटों कतार में खड़े रहे।
सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी अब्दुल कलाम के नेतृत्व में पुलिस ने व्यवस्था संभाली। यातायात पुलिस ने देर रात तक जाम को नियंत्रित किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments