Wednesday, November 25, 2026
Homeबिज़नेसशेयर बाजार में जोश बढ़ा, सेंसेक्स 1,800 अंक उछला, निफ्टी 25,900 के...

शेयर बाजार में जोश बढ़ा, सेंसेक्स 1,800 अंक उछला, निफ्टी 25,900 के करीब


सोमवार की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 25 नवंबर को मजबूती के साथ खुला है. सेंसेक्स 1,384.87 अंक उछलकर 83,820.86 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 400 अंक चढ़कर 25,749.95 पर खुला है. ब्रेंट के भाव में भी आज गिरावट देखी गई है. ब्रेंट की कीमत आज 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है.

November 25, 202612:04 IST

शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को शानदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,888.48 अंक यानी 2.29% की बढ़त के साथ 84,324.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 550.70 अंक यानी 2.17% चढ़कर 25,900.35 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. बैंकिंग और FMCG शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया. निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.97%, बैंक निफ्टी 2.26% और FMCG इंडेक्स 2.25% चढ़ा. IT, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में भी मजबूती रही, जबकि मीडिया इंडेक्स 4% से ज्यादा टूट गया. व्यापक बाजार में मिडकैप इंडेक्स 0.59% चढ़ा, लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22% गिर गया. कारोबार के दौरान 1,816 शेयरों में तेजी, 2,061 में गिरावट और 192 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

November 25, 202611:54 IST

Share Market Today LIVE: Mphasis के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी

स्टॉक मार्केट टुडे लाइव: शेयर बाजार में आज Mphasis के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.29% की बढ़त के साथ 2,525 रुपये पर पहुंच गया.

November 25, 202611:48 IST

Share Market Today LIVE: Godrej Industries के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट

सेंसेक्स आज लाइव:  शेयर बाजार में आज Godrej Industries के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला. कंपनी का शेयर 2.07% गिरकर 1,053.70 रुपये पर आ गया.

November 25, 202611:47 IST

Larsen & Toubro के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी

शेयर बाजार में आज Larsen & Toubro (L&T) के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.08% उछलकर 4,185 रुपये पर पहुंच गया.

November 25, 202611:47 IST

Nifty Today LIVE: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 2,000 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 25,950 के करीब

निफ्टी टुडे लाइव: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को तेजी का सिलसिला और मजबूत हो गया. सुबह करीब 11:17 बजे Sensex 2,021 अंक यानी 2.45% उछलकर 84,457 पर पहुंच गया, जबकि Nifty 589 अंक यानी 2.32% की बढ़त के साथ 25,938 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस तेजी की अगुवाई बैंकिंग और FMCG शेयरों ने की. Nifty Private Bank इंडेक्स में करीब 2.97%, Bank Nifty में 2.26% और FMCG इंडेक्स में 2.25% की बढ़त दर्ज की गई. IT, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में भी मजबूती रही, जबकि मीडिया इंडेक्स 4% से ज्यादा टूट गया. ICICI Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance और Reliance Industries Nifty की तेजी में सबसे बड़े योगदानकर्ता रहे. हालांकि, बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से ज्यादा रही. Midcap इंडेक्स 0.59% चढ़ा, जबकि Smallcap में 0.22% की गिरावट आई.

November 25, 202610:49 IST

Sensex Today LIVE: Dalmia Bharat के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी

सेंसेक्स आज लाइव: शेयर बाजार में आज Dalmia Bharat के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.08% की बढ़त के साथ 1,597 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

November 25, 202610:47 IST

Stock Market Today LIVE: JSW Infrastructure के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी

स्टॉक मार्केट टुडे लाइव:  शेयर बाजार में आज JSW Infrastructure के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.09% की बढ़त के साथ 360.95 रुपये पर पहुंच गया.

November 25, 202610:46 IST

Share Market Today LIVE: Turtlemint Fintech की सब्सिडियरी पर GST विभाग की कार्रवाई, शेयर में 5% की तेजी

शेयर बाज़ार आज लाइव: महाराष्ट्र GST विभाग के अधिकारियों ने 23 नवंबर को मुंबई के अंधेरी स्थित Turtlemint Fintech Solutions की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Turtlemint Insurance Broking Services (TIB) के रजिस्टर्ड ऑफिस में जांच, तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस कार्रवाई से उसके नियमित कारोबार और सब्सिडियरी के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस खबर के बीच Turtlemint Fintech Solutions का शेयर 4.99% की तेजी के साथ 67.81 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान शेयर ने 67.86 रुपये का ऊपरी और 65.01 रुपये का निचला स्तर छुआ.

कंपनी के शेयर में 1,214 शेयरों के खरीद ऑर्डर लंबित थे, जबकि बिक्री के लिए कोई ऑर्डर उपलब्ध नहीं था. हालांकि, शेयर में कुल 82,134 शेयरों का कारोबार हुआ, जो पिछले पांच कारोबारी दिनों के औसत 1,67,384 शेयरों के मुकाबले 50.93% कम है.

November 25, 202609:37 IST

किन शेयर्स में हलचल ?

शेयर बाजार में तेजी के बीच हेल्थकेयर, हाउसिंग फाइनेंस और फाइनेंशियल सेक्टर के कुछ शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में Fortis Healthcare का शेयर 2.04% चढ़कर 825.50 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, LIC Housing Finance के शेयर में 2.01% की तेजी आई और यह 618.20 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा Bajaj Holdings के शेयर में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 1.98% उछलकर 11,769 रुपये पर पहुंच गया.

November 25, 202609:29 IST

शेयर बाजार में जोरदार तेजी से शुरुआत

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,384.87 अंक यानी 1.68% उछलकर 83,820.86 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 400.30 अंक यानी 1.58% की बढ़त के साथ 25,749.95 पर खुला. शुरुआती कारोबार में Bajaj Finance, ICICI Bank, HDFC Bank, InterGlobe Aviation और Tata Consumer के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

बाजार में तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती कारोबार में करीब 1,757 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 830 शेयरों में गिरावट थी. सेक्टर के लिहाज से IT, फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में 1-2% तक की तेजी रही. दूसरी ओर, मीडिया और मेटल सेक्टर में करीब 1% की कमजोरी देखने को मिली. मिडकैप इंडेक्स 0.7% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2% ऊपर रहा.

November 25, 202607:27 IST

Nasdaq 100 में मंगलवार को भारी गिरावट

Nvidia को लेकर बनी तेजी का उत्साह कम होने और नए टैरिफ की आशंकाओं के बीच Nasdaq 100 में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव के चलते इंडेक्स कारोबार के दौरान 3% तक लुढ़का और अंत में करीब 2% की गिरावट के साथ बंद हुआ. इससे एक दिन पहले सोमवार को Jensen Huang के Nvidia की अगुवाई में अचानक वापसी की खबर से Nasdaq 100 में करीब 7% की जोरदार तेजी आई थी. लेकिन मंगलवार को निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे इंडेक्स की पिछली बढ़त का बड़ा हिस्सा मिट गया.

November 25, 202607:26 IST

Anthropic में गिरावट

Anthropic के शेयर लिस्टिंग के चौथे कारोबारी दिन ही IPO प्राइस से नीचे फिसल गए. मंगलवार को न्यूयॉर्क में कारोबार के दौरान शेयर 76.03 डॉलर तक गिर गया. इससे पहले प्री-मार्केट ट्रेडिंग में भी स्टॉक 81.28 डॉलर तक लुढ़क गया था, जो इसके IPO प्राइस से नीचे था. शेयरों में यह गिरावट अमेरिकी इक्विटी बाजार में व्यापक कमजोरी के बीच देखने को मिली, जहां सप्ताह की शुरुआत में तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की.

November 25, 202607:25 IST

Nifty 50 में भारी गिरावट

पिछले कारोबारी सेशन में Nifty 50 में भारी गिरावट देखने को मिली और यह 450.95 अंक यानी 1.75% टूटकर 25,349.65 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इंडेक्स 25,929.15 पर खुला और 25,992.60 के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में नीचे आ गया. सत्र के दौरान निफ्टी ने 25,343.85 का निचला स्तर भी छुआ. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की बिकवाली ने बेंचमार्क इंडेक्स को नीचे खींच लिया.

November 25, 202607:25 IST

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स

पिछले कारोबारी सेशन में निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में IT और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों का दबदबा रहा. TCS के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई, जो 3.53% चढ़कर 2,460 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, Shriram Finance में 2.46% की बढ़त रही और इसका शेयर 995.90 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा Tech Mahindra का शेयर भी 1.79% उछलकर 1,777.50 रुपये पर पहुंच गया.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments