Wednesday, November 25, 2026
Homeबिज़नेसकार्तिक पूर्णिमा पर सोने-चांदी के भाव लुढ़के, 22K प्रति का रेट कर...

कार्तिक पूर्णिमा पर सोने-चांदी के भाव लुढ़के, 22K प्रति का रेट कर लें चेक


Last Updated:

23 नवंबर को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के चलते MCX में सुबह के सेशन में कारोबार बंद रहेगा और शाम 5 बजे से ट्रेडिंग शुरू होगी. इस बीच दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत अन्य शहरों में सोने के ताजा भाव और चांदी की कीमतें जरूर चेक कर लें. इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमती मेटल्स के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

Zoom

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से गिरावट देखी जा रही है.

सोने और चांदी की कीमतों में 23 नवंबर 2026 को तेजी देखने को मिली थी. घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती मेटल्स ने अच्छी रिकवरी की थी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान सोने का भाव 2.53 फीसदी उछलकर 1,24,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत में 3.34 फीसदी की तेजी आई और यह 1,52,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी. आज 24 नवंबर यानी कार्तिक पूर्णिमा और गुरुपर्व के दिन पर देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतें कितनी हो गई है, ये जरूर चेक कर लें.

MCX पर कितना है रेट?

24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह के सेशन में कारोबार बंद रहेगा. आमतौर पर इस सेशन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग होती है. हालांकि, निवेशकों को पूरे दिन बाजार बंद रहने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक्सचेंज में शाम के सेशन में कारोबार फिर से शुरू होगा. ट्रेडिंग शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक जारी रह सकती है. यानी कमोडिटी बाजार में आज केवल सुबह के सेशन में छुट्टी रहेगी, जबकि शाम को निवेशक सोने-चांदी समेत अन्य कमोडिटी में कारोबार कर सकेंगे.

दिल्ली से मुंबई तक 24 कैरेट सोने का भाव

आज 23 नवंबर को दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,671 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई. वहीं, मुंबई और अहमदाबाद में इसका भाव 12,656 रुपये और 12,661 रुपये प्रति ग्राम रहा है. इसके अलावा भोपाल में भी 24 कैरेट सोना 12,661 रुपये प्रति ग्राम पर था.

शहर 24 कैरेट (₹/ग्राम) 22 कैरेट (₹/ग्राम) 18 कैरेट (₹/ग्राम)
दिल्ली 12,671 11,615 9,506
मुंबई 12,656 11,615 9,506
कोलकाता 12,656 11,615 9,506
चेन्नई 12,656 11,615 9,506
अहमदाबाद 12,661 11,605 9,496
भोपाल 12,661 11,605 9,496
जयपुर 12,671 11,615 9,506

चांदी का भाव 1.75 लाख रुपये प्रति किलो

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी हाई लेवल पर बनी हुई है. 23 नवंबर को दिल्ली और मुंबई में चांदी का भाव 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. यानी एक ग्राम चांदी के लिए 175 रुपये और 10 ग्राम के लिए 1,750 रुपये देने होंगे. चांदी की कीमतों पर निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों की भी नजर रहती है. खासकर शादी-ब्याह और त्यौहारों के समय पर चांदी के गहनों और सिक्कों की मांग बढ़ने से बाजार में खरीदारी बढ़ जाती है.

इंटरनेशनल मार्केट पर सस्ता हुआ सोना- चांदी

सोने-चांदी के रेट में कॉमैक्स पर भी गिरावट देखी गई है. चांदी का दाम 2.29 फीसदी गिरकर 42.185 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. गोल्ड 0.54 फीसदी चढ़कर 3,632 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. ब्याज दरों में बढ़ोतरी और ब्याज दरों (Real Yields) के हाई लेवल से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है. इसकी वजह यह है कि सोना निवेश पर कोई ब्याज या नियमित रिटर्न नहीं देता. ऐसे में जब बैंक जमा या बॉन्ड जैसे ऑप्शन पर ज्यादा ब्याज मिलने लगता है, तो निवेशकों के लिए सोने में पैसा लगाने का आकर्षण कम हो सकता है. इससे सोने की मांग और उसकी कीमतों पर असर पड़ने की संभावना रहती है.

About the Author

authorimg

यशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह News18 हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments