Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानउपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की लक्ष्मी पूजा: छोटी चौपड़ पर व्यापारियों...

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की लक्ष्मी पूजा: छोटी चौपड़ पर व्यापारियों संग महालक्ष्मी की अर्चना – Jaipur News


दीपावली पर्व पर जयपुर की ऐतिहासिक चारदीवारी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। इस अवसर पर रविवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने छोटी चौपड़ पर व्यापारियों के साथ महालक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत, दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों से ‘लोकल फॉर व

.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी। यह पहल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

पूजा के उपरांत, दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों से ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।

इस वर्ष चारदीवारी की सजावट ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित है। इसमें भारतीय सेना की शौर्यगाथा, ब्रह्मास्त्र, रडार और चंद्रयान मिशन की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, ग्रेटर नगर निगम उपमहापौर पुनीत कर्णावट, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल, मोहनलाल जी गुप्ता, चंद्रमनोहर बटवाडा, मनोज भारद्वाज, सुरेश सैनी, चांदपोल व्यापार मंडल के पदाधिकारी और जयपुर के गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments