नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह कोबीजेपी का गुलाम बताया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने X पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष कह रहे हैं कि कलेक्टर डरपोक और बीजेपी के गुलाम हैं। अगर गुलाम है
.
पढ़िए नेता प्रतिपक्ष का पूरा बयान… नेता प्रतिपक्ष ने गुरुवार को धार कांग्रेस के अध्यक्ष बने स्वतंत्र जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, छिंदवाड़ा कलेक्टर इतना डरपोक है कि भाजपा का गुलाम है। मैंने कहा है कि अगर गुलाम है तो भाजपा, आरएसएस की चड्डी पहन ले। आप कलेक्टर हो, तो आप जब नौकरी में आकर ज्वॉइनिंग लेते हो तो कहा जाता है जनता का नौकर शाह। लेकिन, ये भाजपा के नौकर बन गए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा,
मैंने छिंदवाड़ा में कहा था कलेक्टर नहीं आया तो देख लेना। जब कलेक्टर नहीं आया तो मैंने एक कुत्ते को बुलाया और छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया। फिर मैंने और जीतू पटवारी ने उसको ज्ञापन दे दिया। ये बीजेपी की सरकार है और अधिकारी ऐसे डर रहे।

जो कलेक्टर पार्टीबाजी करेगा उसे बताएंगे राम नाम सत्य सिंघार ने कहा, आप क्यों डर रहे हो, क्या हमारी सरकार नहीं आएगी? जरूर आएगी और जो दादागिरी करेगा उसके साथ कांग्रेस पार्टी क्या करेगी। मैं सभी आईएएस की बात नहीं कर रहा लेकिन जो कलेक्टर और आईएएस अगर पार्टीबाजी करेगा। तो फिर हम भी बताएंगे कि राम नाम सत्य भी होता है।

कलेक्टर नहीं मिला को कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते के गले में ज्ञापन बांध दिया।
अब जानिए छिंदवाड़ा कलेक्टर पर क्यों भड़की कांग्रेस दो दिन पहले छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुल नाथ ने खाद संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया था। इस प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता कलेक्टर ऑफिस ज्ञापन देने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया। जब कलेक्टर नहीं आए तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक कुत्ते को बुलवाया और उसके गले में ज्ञापन बांध दिया।
कलेक्टर ने कहा- मामले में कुछ नहीं कहूंगा
कांग्रेस नेताओं द्वारा कुत्ते को ज्ञापन देने के मामले पर छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह से भास्कर ने फोन पर पूछा कि इस मामले में प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है क्या? तो उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। इस मामले पर कुछ नहीं कहूंगा।

