Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशटेस्ट ड्राइव पर निकली कार ट्रेलर से टकराई: दो युवक घायल,...

टेस्ट ड्राइव पर निकली कार ट्रेलर से टकराई: दो युवक घायल, एक का हाथ कटा, दूसरे का पैर फ्रैक्चर – Neemuch News




नीमच में महू-नसीराबाद हाईवे पर भाटखेड़ा फंटे के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। सर्विसिंग के बाद टेस्ट ड्राइव पर निकली एक गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जमुनिया स्थित बोरदिया मोटर्स के कर्मचारी मनासा निवासी मंगलदास (38) पिता सालिगराम बैरागी और चल्दू निवासी करूलाल (39) पिता भंवरलाल कार्पेंटर गाड़ी को टेस्ट ड्राइव के लिए ले गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाटखेड़ा फंटे के पास कार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान उससे टकरा गई। दो युवक कार में फंसे भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार सवार दोनों युवक गाड़ी में फंस गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेसी शोरूम चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में करूलाल का एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे डॉक्टरों ने काटने की बात कही है। वहीं, मंगलदास के पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments