Wednesday, September 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत: जीजा बोले-स्टेशन...

शराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत: जीजा बोले-स्टेशन चौराहे पर बेहोश मिला; चने बेचकर शराब खरीदी थी – Damoh News




दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी के पीछे रहने वाले मनीष जोगी (32) की मंगलवार रात जिला अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीने से उसकी जान गई है। हालांकि, पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। अवैध शराब से मौत का आरोप मृतक के जीजा संतोष जोगी ने आरोप लगाया कि युवक ने सागर नाका कृषि उपज मंडी के सामने से अवैध शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिला हो सकता है। जीजा के अनुसार युवक सोमवार सुबह घर से निकला था और शाम को शराब पीकर लौटा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसके पास शराब खरीदने के पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने घर से कुछ चने लिए और बाजार में बेचकर मिले पैसों से शराब पी। स्टेशन चौराहे के पास बेहोश मिला शराब पीने के बाद युवक स्टेशन चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को सागर नाका चौकी में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव को मोर्चरी में रख दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव मोर्चरी में देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण पुलिस का कहना है कि युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के जहरीली शराब के आरोपों की भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments