Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशटिमरनी में दो जगहों से अवैध पटाखे जब्त: कुशवाहा कॉलोनी के...

टिमरनी में दो जगहों से अवैध पटाखे जब्त: कुशवाहा कॉलोनी के मकान से करीब 2 लाख रुपए का स्टॉक मिला, केस दर्ज – Harda News




हरदा के टिमरनी में बुधवार को प्रशासन और पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई कर करीब 4 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए। देर रात एसडीएम अशवनराम चिरावन के नेतृत्व में टीम ने कुशवाहा कॉलोनी स्थित एक मकान से करीब 2 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए। इससे पहले बुधवार सुबह टिमरनी थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 12 स्थित एक मकान से भी करीब 2 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए थे। मकान के ऊपर वाले कमरे में रखा था पटाखों का स्टॉक देर रात की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुशवाहा कॉलोनी के मकान से करीब एक ट्रॉली पटाखे अपने कब्जे में लिए। पटाखों का स्टॉक मकान के ऊपर वाले कमरे में रखा हुआ था। प्रशासन के मुताबिक, मकान मालिक जुगलकिशोर पिता शिवदयाल दुबे पटाखों के लाइसेंस और खरीद से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वार्ड 12 में भी सुबह हुई थी कार्रवाई इससे पहले बुधवार सुबह टिमरनी थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 12 में रहने वाले नीरज अग्रवाल के मकान पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने यहां से भी करीब 2 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए। दीपावली को लेकर प्रशासन की कार्रवाई प्रशासन के अनुसार दीपावली के दौरान लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments