Wednesday, July 29, 2026
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: मालदीव बोला- SAARC को फिर से शुरू किया जाए,...

वर्ल्ड अपडेट्स: मालदीव बोला- SAARC को फिर से शुरू किया जाए, राष्ट्रपति मुइज्जू ने मध्यस्थता की पेशकश की


  • Hindi News
  • International
  • World News Updates; SAARC Revival | Maldives President Mohamed Muizzu India Pakistan Breaking News

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को फिर से शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मालदीव सदस्य देशों के बीच बातचीत कराने और SAARC को दोबारा सक्रिय करने में हरसंभव मदद करेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुइज्जू ने कहा कि SAARC ने दक्षिण एशिया के देशों को कई फायदे दिए हैं, लेकिन पिछले करीब नौ साल से यह लगभग ठप पड़ा है। उनका कहना था कि देशों के बीच मतभेद बातचीत से सुलझाए जाने चाहिए और इसी रास्ते से संगठन को फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है।

मुइज्जू ने कहा कि SAARC का दोबारा सक्रिय होना दक्षिण एशिया में शांति, सुरक्षा और सहयोग के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मालदीव इस दिशा में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

फ्रांस में जंगल की आग से 4 हजार और लोग हटाए गए

फ्रांस के बोर्डो के पश्चिम में फैली जंगल की भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। मंगलवार को अटलांटिक तट के पर्यटन स्थलों से 4 हजार और लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग दोबारा भड़कने के बाद 23 विमान और हेलिकॉप्टर आग बुझाने में लगाए गए हैं।

अब तक फ्रांस और स्पेन में करीब 3.3 लाख लोगों को घरों और पर्यटन स्थलों से हटाया जा चुका है। इनमें अकेले फ्रांस के गिरोंद (Gironde) इलाके से 2.2 लाख लोगों को निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक यह युद्धकाल को छोड़कर देश का सबसे बड़ा नागरिक निकासी अभियान हो सकता है।

फ्रांस में इस साल अब तक 1,160 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं। मौसम विभाग ने गिरोंद में फिर से गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है, जबकि स्पेन में भी कई बड़े जंगलों में आग अब भी बेकाबू है।

जापान में भूकंप से मौत का आंकड़ा 13 हुआ, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

जापान के प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने बताया कि कुमामोटो में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी लापता हैं और उन्हें निकालने के लिए राहत अभियान जारी है।

सेना और राहत दल काशीमा के एयॉन मॉल और दूसरी ढही हुई इमारतों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। यत्सुशिरो की एक पेपर फैक्ट्री में चिमनी गिरने से भी लोग मलबे में फंस गए।

भूकंप के बाद कुमामोटो एयरपोर्ट का रनवे बंद है। एक ट्रेन पटरी से उतर गई और ऐतिहासिक कुमामोटो कैसल को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम एजेंसी ने अगले 2-3 दिन आफ्टरशॉक आने की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments