Wednesday, October 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदर्द के डर से अस्पताल से बाहर भागी प्रसूता: हो गई...

दर्द के डर से अस्पताल से बाहर भागी प्रसूता: हो गई डिलीवरी, लोगों ने स्ट्रेचर पर लिटाकर हॉस्पिटल पहुंचाया; जच्चा-बच्चा सुरक्षित – Raisen News




रायसेन जिला अस्पताल में बुधवार को डिलीवरी के दर्द से डरकर प्रसूता स्टाफ को धक्का देकर बाहर निकल आई। वह तहसील कार्यालय के सामने सड़क के पास पहुंच गई। वहीं बैठ गई। कुछ लोगों का कहना है कि इस दौरान महिला की बाहर ही डिलीवरी हो गई। फिर मौके पर मौजूद युवाओं ने महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने कहा- महिला की सड़क किनारे डिलीवरी नहीं हुई। वह दर्द के डर से बाहर भाग आई थी। महिला की डिलीवरी अस्पताल में सुरक्षित तरीके से हुई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। रात अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला परिजनों के मुताबिक, बबीता बारला को डिलीवरी के लिए मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को डिलीवरी के दौरान वह अस्पताल से बाहर चली गई। उसकी मां दसाबाई भी मौके पर थीं। बेटी के बाहर जाने पर परिजन भी उसके पीछे पहुंचे। युवाओं ने स्ट्रेचर लाकर अस्पताल पहुंचाया प्रसूता तहसील कार्यालय के सामने सड़क के पास पहुंच गई। इसी दौरान वहां मौजूद युवाओं ने अस्पताल से स्ट्रेचर लाकर महिला को उस पर लिटाया और वापस अस्पताल पहुंचाया। बबीता की मां दसाबाई ने कहा कि उनकी बेटी अपनी मर्जी से बाहर गई थी। इसमें अस्पताल की कोई लापरवाही नहीं है। सिविल सर्जन बोले- अस्पताल में सुरक्षित हुई डिलीवरी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि महिला डिलीवरी के समय बाहर जाकर सड़क तक पहुंची थी। उन्होंने सड़क पर डिलीवरी होने से इनकार किया। महिला की डिलीवरी अस्पताल में सुरक्षित तरीके से हुई। यह उसकी दूसरी डिलीवरी है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments