Wednesday, October 28, 2026
Homeराज्यबिहारकटिहार में खाद ले जा रही 4 गाड़ियां जब्त: 20 बाल्टी...

कटिहार में खाद ले जा रही 4 गाड़ियां जब्त: 20 बाल्टी DAP लिक्विड भी मिला; 263 बोरा DAP समेत यूरिया-पोटाश भी पकड़े गए – Katihar News




कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड में बुधवार को खाद ले जा रहे चार वाहनों को कृषि विभाग ने जब्त किया। इनसे 281 बोरा खाद और 20 बाल्टी DAP लिक्विड बरामद किया गया। प्राणपुर प्रखंड पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा है। विभाग सीमावर्ती इलाकों में खाद के अवैध परिवहन की आशंका को लेकर निगरानी कर रहा है। चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कृषि विभाग ने चारों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। विभाग उर्वरक के स्रोत और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रहा है। सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए उर्वरक निरीक्षकों को तैनात किया गया है। अवैध परिवहन और कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि उर्वरक के अवैध परिवहन, भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और जांच अभियान जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments