Wednesday, July 8, 2026
Homeबिज़नेसपेट्रोल-डीजल सस्‍ता होने की उम्‍मीदों को झटका, एक झटके में 4% महंगा...

पेट्रोल-डीजल सस्‍ता होने की उम्‍मीदों को झटका, एक झटके में 4% महंगा हुआ क्रूड


Last Updated:

Crude Oil Price :अमेरिकी हमलों के बाद अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा बाजार में जबरदस्‍त हलचल है. आज ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में तो चार फीसदी तक उछल गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज कच्‍चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया है.

नई दिल्‍ली. अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के खिलाफ किए गए नए सैन्य हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आय है. होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों पर हुए हालिया हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर बमबारी की है. ईरान के तेल पर अमेरिका ने पहले दी छूट वापस लेते हुए फिर से कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं. इस ताजा घटनाक्रम से भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट में कटौती होने की संभावनाओं को झटका लगा है.

अमेरिकी हमलों के बाद अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा बाजार में जबरदस्‍त हलचल है. आज ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में तो चार फीसदी तक उछल गया. इसके बाद इसमें थोड़ी नरमी आई और यह 2.81 फीसदी तेज होकर 74.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करने लगा. इसी तरह अमेरिकी ब्रेंचमार्क डब्‍ल्‍यूटीआई भी 2.91 फीसदी चढकर 72.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

अमेरिका ने दी थी चेतावनी

होर्मुज में तीन जहाजों पर हुए हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए अमेरिका ने ईरान को गंभीरत नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी. इसके बाद ही तनाव बढ़ गया और आज अमेरिका ने हमला बोल दिया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमलों की पुष्टि की है. सेंटकॉम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाजों पर हुए हमलों को देखते हुए अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर बमबारी की है.

120 डॉलर तक पहुंच गया था भाव

अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत में कच्चे तेल के दाम लगभग $73 प्रति बैरल थे, जो उछलकर $120 तक पहुंच गए थे. शांति समझौते के बाद स्थिति सामान्य होने पर दाम वापस गिरकर सामान्य स्तर पर आ गए थे.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments