Saturday, April 11, 2026
Homeदेश'उसके शरीर पर...' सोनम ने रात में सखी सेंटर में जो किया,...

‘उसके शरीर पर…’ सोनम ने रात में सखी सेंटर में जो किया, जानकर रह जाएंगे दंग, गाजीपुर कैसे पहुंची पर दिया यह जवाब


Last Updated:

Sonam Raghuvanshi News : सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की प्लानिंग की. पुलिस सूत्रों का कहना है कि राज राज शिलांग नही आया. वो फोन पर ही संपर्क में था.उसने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर शिलांग भेजे थ…और पढ़ें

सोनम रघुवंशी गाजीपुर कैसे पहुंची, इस पर उसने महिला इंस्पेक्टर के सामने चौंकाने वाला जवाब दिया.

हाइलाइट्स

  • सोनम रघुवंशी गाजीपुर में मिली, हत्या का आरोप है.
  • सोनम ने कहा कि उसका अपहरण हुआ था.
  • गाजीपुर वन स्टॉप सेंटर में सोनम की देखभाल हो रही है.

नई दिल्ली/गाजीपुर. गाजीपुर के राजादी पुलिस चौकी इंचार्ज रवांशु पांडे अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ दिन में फिर से काशी ढाबा पहुंचे. यहीं पर यूपी पुलिस को रविवार देर रात सोनम रघुवंशी को पाया था. पांडेय ने बताया कि मेघालय पुलिस भी यहां पहुंच रही है. सोनम रघुवंशी फिलहाल गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में है. उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है. काले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहने सोनम के बाल बिखरे हुए थे. उसकी हालत देखकर यह जरूर लगा कि कई दिनों से सोई नहीं है. सोनम 22 मई को अपने पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय हनीमून पर गई थी, जहां पर उसके पति राजा रघवुंशी की हत्या की गई. हत्या का आरोप मेघालय पुलिस ने सोनम पर लगाया है. 2 जून को राजा का शव मिला था लेकिन सोनम गायब थी.

सोनम की तलाश में मेघायल पुलिस और इंदौर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया. अब वह मेघालय से करीब 1100 किलोमीटर दूर गाजीपुर में मिली तो हर कोई हैरान रह गया. सबके जुबान पर एक ही सवाल है सोनम यहां अकेले कैसे पहुंची. एक महिला इंस्पेक्टर ने जब सोनम से पूछा कि वो यहां तक कैसे पहुंची तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया. सोनम ने कहा कि उसे कुछ याद नहीं है, वह पीड़ित है. उसका अपहरण हुआ था. उसे किडनैपर यहां पर छोड़ गए हैं.

गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज प्रियंका प्रजापति ने सोनम को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया, ‘सुबह 5 बजे पुलिस सोनम को गाजीपुर वन स्टॉप सेंटर लेकर आई थी. वह बहुत थकी हुई थी. यहां आते ही सो गई. सुबह स्टाफ के लोगों ने उसे नाश्ता के लिए पूछा तो उसने इनकार कर दिया. चाय-बिस्किट लेने के बाद फिर से सो गई. सोनम के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं. उसका मेडिकल कराकर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.’

गाजीपुर पुलिस ने ढाबा संचालक साहिल यादव से घटना की जानकारी ली है. ढाबे पर सोनम को एक महिला ने ढांढस बंधाया था. पुलिस ने उस महिला से भी पूछताछ की है. महिला का कहना है कि सोनम ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी. वह काफी डरी हुई थी.

गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘सोनम बयान देने की स्थिति में नहीं थी. वह कई रात सोई भी नहीं है. गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी में उसे रखा गया है. मेघायल पुलिस का इंतजार किया जा रहा है.’

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ढाबे पर रोती रही सोनम, रात में वन स्टॉप सेंटर में जो किया, जानकर रह जाएंगे दंग



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments