Last Updated:
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने खर्चों में कटौती करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. कंपनी ने पहली बार अपने अमेरिकी वर्कफोर्स के लगभग 7% कर्मचारियों के लिए ‘वॉलंटरी रिटायरमेंट’ (Voluntary Retirement) यानी खुद से रिटायरमेंट लेने का ऑफर पेश किया है.
Microsoft अपने 7% स्टाफ को दे रहा है वॉलंटरी रिटायरमेंट
नई दिल्ली. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कंपनी पहली बार इतने बड़े स्तर पर ‘वॉलंटरी रिटायरमेंट’ का ऑफर दे रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में काम कर रहे करीब 7% कर्मचारियों को यह ऑफर मिलेगा. इस स्कीम के तहत कंपनी अपने कर्मचारियों को एकमुश्त मोटी रकम देकर खुद से नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा ऐसा ‘बायआउट’ ऑफर हो सकता है. इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने इतनी बड़ी संख्या में कभी बायआउट ऑफर नहीं दिया.
अमेरिका में 8,700 से ज्यादा कर्मचारियों पर असर
ब्लूमबर्ग और सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑफर उन कर्मचारियों के लिए है जिनकी उम्र और कंपनी में बिताए गए साल मिलाकर 70 या उससे ज्यादा होते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की उम्र 50 साल है और उसने माइक्रोसॉफ्ट में 20 साल काम किया है, तो वह इसके लिए एलिजिबल होगा. लगभग 8,750 कर्मचारी इस दायरे में आ सकते हैं. इसके अलावा, कुछ कैटेगरी के कर्मचारियों जैसे सेल्स इंसेंटिव प्लान पर काम करने वाले को इस योजना से बाहर रखा गया है. कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन ने कहा कि इस प्रोग्राम का मकसद कर्मचारियों को यह विकल्प देना है कि वे अपनी शर्तों पर आगे का कदम चुन सकें और कंपनी की तरफ से उन्हें अच्छा सपोर्ट भी मिले.
क्यों लिया गया यह फैसला?
सवाल उठता है कि दुनिया की सबसे अमीर कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट को इसकी जरूरत क्यों पड़ी? इसका मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस है. कंपनी इस वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर्स बनाने में अरबों डॉलर खर्च कर रही है. इन बड़े खर्चों को बैलेंस करने के लिए कंपनी अपनी वर्कफोर्स और खर्चों को कम करना चाहती है. कंपनी का कहना है कि वे चाहते हैं कि कर्मचारी अपनी शर्तों पर, कंपनी की ओर से मिलने वाली अच्छी आर्थिक मदद के साथ अगला कदम उठा सकें.
2023 से कई बार छंटनी कर चुकी है माइक्रोसॉफ्ट
खर्च कम करने के लिए कंपनियां कर्मचारियों की संख्या घटाने के तरीके तलाश रही हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने 2023 की शुरुआत से कई बार बड़े पैमाने पर छंटनी की है।. इसके अलावा ओरेकल और मेटा प्लेटफॉर्म्स जैसी कंपनियां भी पिछले साल बड़े स्तर पर कर्मचारियों में कटौती कर चुकी हैं.
About the Author

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

