Last Updated:
अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार है, जिन्होंने एक्शन से लेकर गंभीर और कॉमिक रोल निभाए हैं. ‘सिंघम’ से उन्होंने एक्शन हीरो की पहचान बनाई. जबकि ‘दृश्यम’ और ‘रैड’ जैसी फिल्मों में उन्होंने गंभीर रोल निभाए. ‘इश्क’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से लोगों को सरप्राइज किया.
अजय ने ‘दिलजले’, ‘फूल और कांटे’, ‘सिंघम’, ‘गोलमाल’ और ‘दृश्यम’ समेत कई फिल्मों में काम किया. अपनी 35 साल के करियर में उन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर शैली में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. यहां हम आपको उनकी 5 कॉमेडी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई. इतना ही नहीं, इन फिल्मों ने कॉमेडी फिल्मों के नए ट्रेंड भी सेट किए. (फिल्म पोस्टर)

कॉमेडी फिल्मों के लिए अजय देवगन की जोड़ी रोहित शेट्टी के साथ बनी. इन दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. ‘गोलमाल’ भारत की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक है. इसकी शुरुआत 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी. अजय देवगन ने इसमें ‘गोपाल’ का किरदार निभाया है, जो इस सीरीज की जान है. (फिल्म पोस्टर)

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की 4 फिल्में आ चुकी है. चारों फ्रेंचाइजी हिट रही हैं. बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की है. ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ इसका बजट लगभग 15 करोड़ था और इसने दुनिया भर में 46 करोड़ से ज्यादा कमाए. 2008 में आई गोलमाल रिटर्न्स ने 80 करोड़ रुपए कमाए. 2010 में आई गोलमाल 3 ने 160 करोड़ कमाए. साल 2017 में आई. हॉरर कॉमेडी ‘गोलमाल अगेन’ ने भारत में 205.69 करोड़ रुपए और दुनिया भर में 311.18 करोड़ कमाई की. (फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सन ऑफ सरदारः अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर यह फिल्म 65 करोड़ रुपए के बजट में बनी और इसने 165 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म हिट हुई. 13 साल बाद इसका सीक्वल आया और यह फ्लॉप रही. (फिल्म पोस्टरः जियो हॉटस्टार)

ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्म ‘गोल माल’ से इंस्पायर्ड ‘बोल बच्चन’ को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया. यह फिल्म इसमें अजय देवगन ने एक पहलवान और अखाड़े के मालिक पृथ्वीराज रघुवंशी की भूमिका निभाई थी, जिसकी टूटी-फूटी अंग्रेजी आज भी मीम्स में पॉपुलर है. 66 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 165 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. (फिल्म पोस्टर)

साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ एक मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें अजय देवगन ने अपनी रियल उम्र के करीब का किरदार निभाया. फिल्म में उनके साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह हैं. फिल्म की कहानी एक 50 साल आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है. (फिल्म पोस्टर)

‘दे दे प्यार दे’ 75 करोड़ रुपए के बजट में बनी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने युवाओं और शहरी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इसने भारत में करीब 103 करोड़ रुपए और दुनिया भर 143.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

