Tuesday, November 4, 2025
Homeबॉलीवुडएक नाम की 5 फिल्में, पांचों ने मचाया धमाल, 2 फ्लॉप हीरो...

एक नाम की 5 फिल्में, पांचों ने मचाया धमाल, 2 फ्लॉप हीरो की चमकाई किस्मत, मेकर्स भी हुए मालामाल


Last Updated:

5 Bollywood Movies with Same Title: अगर एक नाम की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, तो यह कोई इत्तेफाक नहीं था. बड़े-बड़े सितारे भी नाम को लेकर वहमी रहे हैं. ऐसा ही एक नाम है, जिस पर पांच बार अलग-अलग वक्त में फिल्में बनीं और हर बार फिल्म दर्शकों के दिलों के साथ बॉक्स ऑफिस जीतने में कामयाब रही. फिल्म ने कुछ फ्लॉप एक्टर्स की किस्मत भी चमका दी थी.

नई दिल्ली: राकेश रोशन की सफल फिल्मों के नाम ‘K’ से शुरु होते हैं. सुभाष घई की हिट फिल्मों की लीड एक्ट्रेस के नाम ‘M’ से शुरु होते हैं. यह महज कोई इत्तेफाक नहीं था, यह सोची-समझी रणनीति थी, जिसे वह आज-तक दोहराते आ रहे हैं, क्योंकि वे उन्हें लकी मानते हैं. हिंदी सिनेमा में कुछ नाम मेकर्स के लिए लकी साबित हुए. ऐसा ही एक लकी नाम है, जिस पर 5 बार फिल्में बनाकर प्रोड्यूसर ने बड़ा दांव खेला और पांचों बार उन्हें सफलता मिली. इतना ही नहीं, उन फिल्मों ने दो फ्लॉप एक्टर्स का करियर भी चमका दिया था. दिलचस्प बात यह है कि पांचों कॉमेडी फिल्में हैं.

golmaal, golmaal movie, ajay devgn movies, kareena kapoor movie, golmaal movie trivia, golmaal fun unlimited, golmaal returns, golmaal 3, golmaal again, tushar kapoor movie, arshad warsi, अजय देवगन फिल्म, करीना कपूर

वह लकी शब्द है- गोलमाल, जिसने कई सितारों की किस्मत पलट दी थी और मेकर्स को मालामाल कर दिया था. इस नाम से पहली फिल्म 1979 में रिलीज हुई, जिसे ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. यह क्लासिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमोल पालेकर, उत्पल दत्त और बिंदिया गोस्वामी का सहज, मगर मजेदार किरदार है.

golmaal, golmaal movie, ajay devgn movies, kareena kapoor movie, golmaal movie trivia, golmaal fun unlimited, golmaal returns, golmaal 3, golmaal again, tushar kapoor movie, arshad warsi, अजय देवगन फिल्म, करीना कपूर

1979 की फिल्म ‘गोलमाल’ में एक साधारण परिवार के लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो नौकरी पाने के लिए झूठ बोलता है, लेकिन एक झूठ को छुपाने के चक्कर में उसे कई बार झूठ बोलना पड़ता है. उसे अपने ही जुड़वां का ड्रामा रचना पड़ता है.

golmaal, golmaal movie, ajay devgn movies, kareena kapoor movie, golmaal movie trivia, golmaal fun unlimited, golmaal returns, golmaal 3, golmaal again, tushar kapoor movie, arshad warsi, अजय देवगन फिल्म, करीना कपूर

‘गोलमाल’ नाम से दूसरी फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी, जिसने अजय देवगन को कॉमेडी में भी लोकप्रिय बना दिया था. फिल्म ने तुषार कपूर और शरमन जोशी जैसे फ्लॉप मगर टैलेंटेड एक्टर के करियर को नई उड़ान दी थी. फिल्म का पूरा नाम है- ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड.’ दर्शकों के बीच पॉपुलर होने के बाद रोहिट शेट्टी ने इसे भुनाने की सोची. वे एक के बाद एक, इसके चार सीक्वल लेकर आए.

golmaal, golmaal movie, ajay devgn movies, kareena kapoor movie, golmaal movie trivia, golmaal fun unlimited, golmaal returns, golmaal 3, golmaal again, tushar kapoor movie, arshad warsi, अजय देवगन फिल्म, करीना कपूर

रोहित शेट्टी 2008 में ‘गोलमाल’ का सीक्वल ‘गोलमाल रिटर्न्स’ लेकर आए, जिसमें करीना कपूर का भी दिलचस्प रोल था. यह भी दर्शकों को खूब पसंद आई.

golmaal, golmaal movie, ajay devgn movies, kareena kapoor movie, golmaal movie trivia, golmaal fun unlimited, golmaal returns, golmaal 3, golmaal again, tushar kapoor movie, arshad warsi, अजय देवगन फिल्म, करीना कपूर

रोहित शेट्टी फिर 2010 में इसका तीसरा सीक्वल ‘गोलमाल 3’ लाए. इसमें अजय देवगन, करीना कपूर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती का भी दिलचस्प रोल था. इस बार भी फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया.

golmaal, golmaal movie, ajay devgn movies, kareena kapoor movie, golmaal movie trivia, golmaal fun unlimited, golmaal returns, golmaal 3, golmaal again, tushar kapoor movie, arshad warsi, अजय देवगन फिल्म, करीना कपूर

साल 2017 में रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी का चौथा सीक्वल ‘गोलमाल अगेन’ था, जिसमें कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का लगाया गया था. फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, अजय देवगन, तब्बू के अलावा परिणीति चोपड़ा और नील नितिन मुकेश ने अहम रोल निभाया था.

golmaal, golmaal movie, ajay devgn movies, kareena kapoor movie, golmaal movie trivia, golmaal fun unlimited, golmaal returns, golmaal 3, golmaal again, tushar kapoor movie, arshad warsi, अजय देवगन फिल्म, करीना कपूर

रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की हर एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से खूब पैसा कमाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘गोलमाल अगेन’ का ग्लोबल कलेक्शन 310 करोड़ रुपये था. हर फिल्म ने अपने प्रीक्वल से ज्यादा कमाई की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

एक नाम की 5 फिल्में, पांचों ने मचाया धमाल, 2 फ्लॉप हीरो की चमकाई किस्मत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments