Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानएक ही परिवार से एम्स और आईआईटी: अनुष्का को ओबीसी श्रेणी...

एक ही परिवार से एम्स और आईआईटी: अनुष्का को ओबीसी श्रेणी में 72वीं रैंक, भाई पहले ही कर चुका आईआईटी में प्रवेश – Jaipur News


अनुष्का शुकरवाल ने नीट (यूजी) 2025 में 629 अंक प्राप्त कर ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल की है।

कोटा की मोशन एजुकेशन की छात्रा अनुष्का शुकरवाल ने नीट (यूजी) 2025 में 629 अंक प्राप्त कर ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल की है। इससे उन्हें देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

.

अनुष्का के पिता हरीशंकर शुकरवाल एक फैक्ट्री में स्टेट मैनेजर हैं और माता सुनीता शुकरवाल गृहिणी हैं। उनके भाई ने पिछले वर्ष आईआईटी में प्रवेश पाया था। अनुष्का ने विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भौतिकी में 99.99, रसायन विज्ञान में 99.43, जीव विज्ञान में 99.64 परसेंटाइल के साथ कुल 99.98 परसेंटाइल हासिल किया है।

अनुष्का का मानना है कि यह सफलता उनके माता-पिता के त्याग और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

नीट 2025 के परिणामों में कुल 12,36,531 छात्र सफल हुए हैं। इनमें 5,64,611 ओबीसी, 1,68,873 एससी, 67,234 एसटी, 3,38,728 सामान्य और 97,085 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।

मोशन एजुकेशन के संस्थापक एवं सीईओ नितिन विजय ने कहा कि यह एक परिवार की सोच, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी है। अनुष्का का मानना है कि यह सफलता उनके माता-पिता के त्याग और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। शुकरवाल परिवार की यह उपलब्धि सीमित साधनों में भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments