विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) में वोटर लिस्ट की कमियां सामने आ रही हैं। आगरा के बालाजीपुरम निवासी संजीव शर्मा का वोटर कार्ड भाग संख्या 55 में दर्ज है वहीं, उनकी पत्नी अंजू शर्मा का वोटर कार्ड भाग संख्या 56 में है। यानि दोनों के बूथ अलग-अलग हैं।
.
BLO पर हो रही कार्रवाई वहीं, SIR में लापरवाही बरतने वाले BLO के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 24 BLO के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व की धारा 32 के तहत केस दर्ज कराया गया है। वहीं, 57 BLO को नोटिस जारी कर उनके विभाग को सूचित किया गया है। इसके बाद कुछ BLO अपने काम में एक्टिव हो गए हैं।
4 दिसंबर 2025 तक चलेगा SIR
आगरा में दावा किया जा रहा है कि आगरा में 3696 BLO के माध्यम से कुल 36,00,071 वोटर में से 34,63,985 को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।
इतने BLO पर कसा जा चुका है शिकंजा ADM सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया-अधिकारियों द्वारा बार-बार फोन किए जाने के बाद भी कई BLO लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर पिछले दिनों जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर एसीएम प्रथम और छावनी विधानसभा क्षेत्र के ERO रजत वर्मा द्वारा 24 बीएलओ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। ADM सिटी के अनुसार, इसके अलावा 57 BLO को नोटिस जारी कर उनके विभाग को भी कार्रवाई के लिए लेटर लिखा गया, इसके बाद कुछ BLO काम पर लौट आए हैं। जिनके खिलाफ रिपोर्ट हुई है इन BLO में 18 आंगनबाड़ी, 2 प्राथमिक स्कूल के शिक्षक, 3 शिक्षामित्र और एक लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया इन BLO के स्थान पर लेखपाल और अमीनों को लगाया गया है।

लापरवाह BLO पर की जा रही है कार्रवाई।
बता दें कि SIR अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। 16 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, BLO द्वारा जिले में 96.22% वोटर को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं।
| विधानसभा क्षेत्र | कुल वोटर | प्रपत्र वितरित |
| एत्मादपुर | 468759 | 463884 |
| आगरा कैंट | 482966 | 452623 |
| आगरा दक्षिण | 370099 | 353856 |
| आगरा उत्तर | 454175 | 423626 |
| आगरा ग्रामीण | 452123 | 426813 |
| फतेहपुर सीकरी | 362476 | 350484 |
| खेरागढ़ | 340839 | 338363 |
| फतेहाबाद | 329284 | 326560 |
| बाह | 339350 | 327776 |

