लखनऊ के इंदिरा नगर के वाल्मीकि पार्क, तकरोही स्थित चबूतरा थियेटर पाठशाला में मंगलवार नियमित कार्यशालाओं की शुरुआत हुई। मदर सेवा संस्थान के इस प्रयास में बच्चों और युवाओं को कला के जरिए आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति सिखाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले ही दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यशाला में युवा रंगकर्मी महेश चंद्र देवा ने बच्चों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने मिरर एक्सरसाइज के जरिए फेस एक्सप्रेशन समझाए और वॉयस मॉड्यूलेशन का अभ्यास कराया। इसके साथ ही एनिमल एक्सरसाइज के जरिए बच्चों को ‘जंगल टॉक’ की रोचक रिहर्सल कराई, जिससे बच्चों ने अभिनय को खेल-खेल में सीखा। बच्चों को लोक नृत्य की जानकारी दी कथक नृत्यांगना रजनी वर्मा ने 5 से 15 साल तक के बच्चों को लोक नृत्य की जानकारी दी और ताल-लय का अभ्यास कराया। वहीं गायन कक्षा में आशीष शर्मा ने बच्चों को सुर और लय में गाने का अभ्यास कराया। अलग-अलग कला विधाओं का यह संगम बच्चों के लिए नया अनुभव साबित हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश पुजारी ने कहा कि कला हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ती है। आज के समय में नृत्य, नाटक और संगीत की जरूरत इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि तेजी से बदलती दुनिया इंसान को मशीन बनाती जा रही है। स्कूल में भी नियमित कार्यशालाएं चलाई जाएंगी इस मौके पर कांशी राम, एडवोकेट परशुराम कनौजिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए जरूरी बताया।संस्थान के सचिव और पाठशाला के संस्थापक महेश चंद्र देवा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में वाल्मीकि पार्क, तकरोही के साथ ही जानकीपुरम स्थित एक्सपर्ट किड्स पब्लिक स्कूल में भी नियमित कार्यशालाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा बाराबंकी के सरसोंधी नर्तला गांव में नया केंद्र खोलने की तैयारी है।
Source link
लखनऊ में कला कार्यशालाएं शुरू: बच्चों और युवाओं को अभिनय, नृत्य, गायन का प्रशिक्षण – Lucknow News
RELATED ARTICLES

