Wednesday, April 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीऑनलाइन दिवाली ऑफर्स की आड़ में हो सकता है बड़ा फ्रॉड, जानें...

ऑनलाइन दिवाली ऑफर्स की आड़ में हो सकता है बड़ा फ्रॉड, जानें कैसे बचें


Image Source : UNSPLASH
स्कैम से कैसे बचें

दिवाली से पहले ऑनलाइन ऑफर्स के नाम पर फ्रॉड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। दिवाली जैसे फेस्टिव सीजन में साइबर अपराधी लोगों को फर्जी SMS, ई-मेल आदि के जरिए टारगेट करते हैं। लोग ऑफर्स, डिस्काउंट के नाम पर उनके जाल में आसानी से फंस जाते हैं। सरकार द्वारा भी साइबर क्राइम से लोगों को बचाने के लिए कई तरह के इनिशिएटिव्स चलाए गए हैं। लोगों को इससे बचने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। अगर, आप भी दिवाली के मौके पर ऑनलाइन ऑफर्स वाले फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करने से बचें।
  • किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले लिंक को ओपन न करें।
  • ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कैश-ऑन-डिलीवरी (COD) का चुनाव करें।
  • किसी भी ऑफर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें।
  • WhatsApp, SMS या ई-मेल के जरिए भेजे गए ई-कॉर्ड या फाइल को डाउनलोड न करें।
  • कॉल या मैसेज के जरिए अपनी निजी और बैंकिग डिटेल्स शेयर न करें।

इन सब के अलावा लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक को ओपन करने से बचें और ऑफर की जांच जरूर करें। इसके अलावा यूजर्स को वेबसाइट्स के URL को चेक करना चाहिए। सिक्योरिटी सर्टिफिकेट वाले वेबसाइट हमेशा https:// से शुरू होते हैं। इन वेबसाइट्स में ‘s’ का मतलब सिक्योर है। यही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम या X पर शेयर किए गए किसी भी डिस्काउंट ऑफर वाले लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

ये तरीके आएंगे काम

  • अपने फोन में आप एंटीवायरस या मोबाइल सिक्योरिटी ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं, जो आपको स्कैम रोकने में मदद कर सकता है।
  • इसके अलावा आप फोन में पेमेंट ऐप्स के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA का इस्तेमाल करें।
  • UPI या अन्य ऐप में लेन-देन की लिमिट को सेट करें ताकि ज्यादा नुकसान न हो सके।

यह भी पढ़ें –

बिना PIN के भी हो जाएगा UPI पेमेंट, Google Pay, PhonePe, Paytm ऐप में आ रहा खास फीचर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments