Wednesday, April 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीभारत में बॉश ब्रांड के एयर कंडीशनर पेश करने की उम्मीद, बना...

भारत में बॉश ब्रांड के एयर कंडीशनर पेश करने की उम्मीद, बना रहेगा हिताची लेबल, कंज्यूमर्स को नया ऑप्शन


Bosch Air Conditioner: होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी बॉश होम कम्फर्ट इंडिया लिमिटेड भारत में ‘बॉश’ ब्रांड के एयर-कंडीशनर (एसी) पेश करने की संभावना तलाश रही है। अगर ऐसा होता है तो यह एशिया में बॉश की एसी सेगमेंट में पहली दस्तक होगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सुधाकरन ने कहा कि बॉश ब्रांड के एयर कंडीशनर भारत में पेश करने की योजना ‘विचाराधीन’ है लेकिन इसके लिए अभी कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। फिलहाल कंपनी भारत में हिताची ब्रांड के तहत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री करती है। संजय सुधाकरन ने साफ किया कि हिताची ब्रांड भारत में लॉन्ग-टर्म लाइसेंस समझौते के तहत बना रहेगा। हालांकि कंपनी डुअल ब्रांड की रणनीति पर भी विचार कर रही है। 

बॉश और हिताची की साझेदारी की कहानी

बॉश ग्रुप ने साल 2024 में जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडीशनिंग में कंट्रोलिंग स्टेक का अधिग्रहण किया था। इसका उद्देश्य ग्लोबल हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग कारोबार को मजबूत करना है। इस अधिग्रहण के बाद ओपन ऑफर के जरिये भारतीय इकाई में बॉश की हिस्सेदारी 82 परसेंट से अधिक हो गई और कंपनी का नाम बदलकर बॉश होम कम्फर्ट इंडिया लिमिटेड कर दिया गया। 

कंपनी का रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश

ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी ने पिछले चार सालों में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी को माल ढुलाई दरों में उतार-चढ़ाव, करेंसी एक्सचेंज रेट में बदलाव, कच्चे माल की कीमतों और 2026 के नए स्टार रेटिंग स्टैंडर्ड के चलते लागत में कम-से-कम 12 परसेंट बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संजय सुधाकरन ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ही कंज्यूमर्स पर डाला गया है। उन्होंने बताया कि इसका पूरा असर आने वाले वित्तीय नतीजों में दिखेगा। 

उन्होंने कहा कि हिताची ब्रांड जारी रहेगा क्योंकि उसके पास मल्टी-ईयर ब्रांड लाइसेंस है। साथ ही बॉश-ब्रांडेड एसी पेश करने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। बॉश होम कम्फर्ट इंडिया भारत में बॉश-ब्रांडेड एयर कंडीशनर के लॉन्च का वैल्यूएशन कर रहा है। इस नई सोच के जरिए बॉश भारत के एसी सेगमेंट में अच्छे तरीके से पैर जमाने की संभावनाओं पर काम कर रही है और जल्द ही इसके लिए कुछ ठोस योजना का खुलासा किया जा सकता है।

पीटीआई से भी इनपुट

ये भी पढ़ें 

आईफोन फोल्ड के उत्पादन में हो सकती है देरी, लॉन्च के समय लिमिटेड ही होगी हैंडसेट की उपलब्धता





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments