Wednesday, April 22, 2026
Homeफूडऑफिस के लिए हो रहे लेट और खाना है हेल्दी डिश, बस...

ऑफिस के लिए हो रहे लेट और खाना है हेल्दी डिश, बस 10 मिनट में बनाएं ये सुपरफूड


Last Updated:

गर्मियों में रात के बचे चावल से 10 मिनट में तड़के वाला कर्ड राइस बन सकता है, दही और लहसुन तड़के वाली यह डिश हल्की, ठंडी और ऑफिस लंच के लिए परफेक्ट मानी जाती है. यह आपके पेट को भी ठंडा रखेगी.

Zoom

चावल से 10 मिनट में तड़के वाला कर्ड राइस बन सकता है. (AI Generated photo)

सुबह ऑफिस जाने की जल्दी हो और साथ में हेल्दी लंच भी तैयार करना हो, तो सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि कम समय में क्या बनाया जाए. ऐसे में कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं या बाहर का खाना पैक कर लेते हैं. लेकिन अगर घर में रात का बचा हुआ चावल रखा है, तो सिर्फ 10 मिनट में एक ऐसी स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार हो सकती है, जो पेट भरने के साथ शरीर को ठंडक भी देती है.

गर्मियों के मौसम में हल्का, पचने में आसान और ठंडक देने वाला खाना सबसे अच्छा माना जाता है. ऐसे में तड़के वाला कर्ड राइस शानदार विकल्प है. दही, चावल और मसालों से बनने वाली यह डिश दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय है. खास बात यह है कि इसमें अगर लहसुन का तड़का लगा दिया जाए, तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. यह ऑफिस लंच बॉक्स के लिए भी परफेक्ट है और जल्दी भी बन जाता है.

क्यों है गर्मियों का सुपरफूड
दही पेट को ठंडक देने में मदद करता है और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. चावल हल्का होता है और जल्दी पच जाता है. जब दोनों मिलते हैं, तो यह एक संतुलित और सुकून देने वाला भोजन बन जाता है. गर्मियों में यह डिश पेट भारी नहीं करती और लंबे समय तक आराम महसूस कराती है.

बनाने के लिए सामग्री
1 से 1½ कप रात का बचा हुआ चावल
1 कप ताजा दही
2 चम्मच दूध या थोड़ा पानी (दही स्मूद करने के लिए)
नमक स्वादानुसार
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक कटा हुआ
5 से 6 करी पत्ते
2 से 3 लहसुन की कलियां कटी हुई
1 चम्मच राई
1 चम्मच उड़द दाल (वैकल्पिक)
1 सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच तेल या घी
हरा धनिया सजावट के लिए
10 मिनट में ऐसे बनाएं

सबसे पहले रात के बचे चावल को हल्के हाथों से मैश कर लें, ताकि वह नरम हो जाए. अब दही को फेंट लें और उसमें थोड़ा दूध या पानी मिलाकर स्मूद कर लें. इसे चावल में डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं.

अब तड़का तैयार करें. एक पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें राई डालें. जब चटकने लगे तो उड़द दाल, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, अदरक और सबसे जरूरी कटा हुआ लहसुन डालें. लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. यही तड़का इस डिश का असली स्वाद बढ़ाता है.

अब यह गरम तड़का दही-चावल के ऊपर डालें और अच्छे से मिला दें. ऊपर से हरा धनिया डालें. चाहें तो अनार दाना, कद्दूकस गाजर या खीरा भी मिला सकते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments