Thursday, October 1, 2026
Homeराज्यबिहारकटिहार- ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर श्रमदान: ‘स्वच्छता...

कटिहार- ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर श्रमदान: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने की सफाई – Katihar News




कटिहार में स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के तहत कटिहार नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड के छात्रों और आम लोगों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान में हिस्सा लिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की हुई सफाई श्रमदान के दौरान शहर की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के इलाकों की सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ नागरिकों की सफाई के प्रति भागीदारी बढ़ाना रहा। हर नागरिक की भागीदारी जरूरी- महापौर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। शहर को साफ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। विधायक और डीएम ने भी लिया हिस्सा सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद और जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने भी स्वच्छता अभियान में लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से स्वच्छता को जनअभियान का रूप दिया जा सकता है। नगर आयुक्त ने जताया आभार नगर आयुक्त संतोष कुमार ने अभियान की सफलता में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहर को लंबे समय तक स्वच्छ और सुंदर रखा जा सकता है। कार्यक्रम में नगर निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments