राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान महेंद्र प्रताप यादव का दो महीने की बीमारी के बाद लखनऊ में बीती रात निधन हो गया। गुरुवार को उनके पैतृक गांव मवाई खुर्द में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के मवाई खुर्द गांव पहुंचा, जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल और मिल्कीपुर के उप जिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 43 वर्षीय महेंद्र प्रताप यादव मवाई खुर्द गांव के निवासी थे और सीआरपीएफ में तैनात होकर राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में लगे थे। वह पिछले दो महीने से बीमार थे और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जवान के परिवार में पत्नी और 18 वर्षीय बेटा प्रियांशु है। महेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई चंद्रिका प्रसाद यादव सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि दूसरे भाई आत्मा प्रसाद यादव भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गांव पहुंचने पर सीआरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ग्रामीणों और अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से ग्रामीणों ने अपने लाल को अंतिम विदाई दी।
Source link
CRPF जवान का इलाज के दौरान निधन: सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, अयोध्या राम जन्मभूमि की सुरक्षा में थे तैनात – Ayodhya News
RELATED ARTICLES

