सवाई माधोपुर नगर परिषद में सोमवार को सभापति का चुनाव संपन्न होने के बाद अब आज उप सभापति का चुनाव होगा। सोमवार को भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुई थीं। अब उप सभापति के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नामांकन किए जाने की संभावना है। नामांकन के बाद होगी स्क्रूटनी, ढाई बजे से मतदान सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल होने के बाद प्रत्याशियों के फार्म की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। जिले के 6 निकायों में 4 में भाजपा का सभापति-अध्यक्ष जिले में कुल 6 नगर निकाय हैं। इनमें सवाई माधोपुर नगर परिषद, गंगापुर सिटी नगर परिषद के अलावा खंडार, बौंली, वजीरपुर और बामनवास नगर पालिकाएं शामिल हैं। इनमें सवाई माधोपुर, खंडार, बौंली और वजीरपुर में भाजपा के सभापति-अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं बामनवास और गंगापुर सिटी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इसी समीकरण के आधार पर उप सभापति-अध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा को चार और कांग्रेस को दो निकायों में जीत की उम्मीद है। — चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… सवाई माधोपुर नगर परिषद की सभापति बनीं मेवा चौधरी:भाजपा को मिले 43 वोट; 4 निकायों में भाजपा का बोर्ड पूर्व कैबिनेट-मंत्री खंडार में नहीं बनवा सके बोर्ड:BJP, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने घर में पिछड़े, डॉ. किरोड़ीलाल और खंडार विधायक का बढ़ा दबदबा सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत:60 वार्डों के नतीजे घोषित; 33 बीजेपी, 18 कांग्रेस और 9 निर्दलीय
Source link

