Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा देने वाले, साइबर-ठगों पर गैंगस्टर: जानिए...

ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झांसा देने वाले, साइबर-ठगों पर गैंगस्टर: जानिए किसने सरकारी नौकरी के नाम पर की 15 लाख की ठगी और कौन गबन में हुआ गिरफ्तार – Varanasi News



साइबर क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी में तीन साइबर अपराधियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम किया है। ऑस्ट्रेलिया में बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर तीनों ने पहड़िया निवासी अखिलेश पांडेय से 80 लाख रुपए की साइबर ठगी की थी। पीड़ित ने 17 जनवरी 2025 को सा

.

सात साल पहले नौकरी का झांसा देकर ऐंठे थे 15 लाख

वाराणसी के सिगरा थाना में राहुल गौंड ने अभिषेक मिश्रा उर्फ सोनू समेत 10 के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि सात वर्ष पूर्व सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर अभिषेक और उसके साथियों ने कई बार में 15 लाख रुपए वसूले। रुपए लेने के बाद कई साल तक सिर्फ नौकरी लगवाने का आश्वासन देते रहे। नौकरी नहीं लगने पर निराश राहुल ने जब अभिषेक से अपने रुपए मांगे तो पहले आजकल में देने का वादा किया फिर इनकार कर दिया। रुपए मांगने पर अभिषेक और उसके साथियों ने उसे संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम के पास घेर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी।

गबन में महिला समेत दो गिरफ्तार

चेतगंज पुलिस ने यस बैंक में हुए 04 करोड़ 88 लाख रुपए गबन के मामले में जौनपुर के गोलाबाजार ख़ेतसराय निवासी मोहमंद आमिर के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। रामकटोरा स्थित यस बैंक में जमा 04 करोड़ 88 लाख रुपए गबन के मामले में स्वास्तिक सेवाश्रम सिगरा निवासी रजत अग्रवाल ने बीते 31 मार्च को केस दर्ज कराया था। एसीपी चेतगंज ने बताया कि विवेचना में 05 लोगों के नाम सामने आए हैं। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य भी शीघ्र गिरफ्त में होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments