Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखरगोन में 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान: कपास की बुआई रुकी,...

खरगोन में 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान: कपास की बुआई रुकी, 1.90 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य; बारिश के बाद फिर शुरू होगी – Khargone News


अब तक 1.20 लाख हेक्टेयर में बुआई पूरी।

खरगोन में अचानक तापमान बढ़ने के कारण कपास की बुआई रोकनी पड़ी है। पिछले 6 दिनों में तापमान 5 डिग्री बढ़कर 40.2 डिग्री तक पहुंच गया है। जिले में कपास की बुआई का कुल लक्ष्य 1.90 लाख हेक्टेयर है। अब तक 1.20 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है। ये बुआई मुख्य

.

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, कपास की बुआई के लिए 35 डिग्री से कम तापमान उपयुक्त होता है। इससे अधिक तापमान में बीज का अंकुरण प्रभावित हो सकता है। मानसून की कमजोर गतिविधि के कारण बुआई कार्य रुका हुआ है।

बारिश होते ही बाकि बुआई की जाएगी किसान राजेश यादव ने बताया कि बारिश न होने और बढ़ती गर्मी के कारण बुआई रोकी गई है। बारिश होते ही शेष बुआई की जाएगी। सहायक संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने किसानों को अधिक तापमान में बुआई न करने की सलाह दी है।

4.20 लाख हेक्टेयर में फसलों की बुआई होगी खरीफ सीजन में जिले में कुल 4.20 लाख हेक्टेयर में फसलों की बुआई होगी। इसमें कपास के अलावा 70 हजार हेक्टेयर में मक्का, 1 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन और 7 हजार हेक्टेयर में अरहर की बुआई का लक्ष्य है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments