Wednesday, October 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानमोड़ पर बेकाबू होकर बांध में गिरी कार, 1 मौत: दूसरा...

मोड़ पर बेकाबू होकर बांध में गिरी कार, 1 मौत: दूसरा सवार जिंदा बचा, गाड़ी में 10 लाख कैश भी था – Bhilwara News




भीलवाड़ा के जहाजपुर क्षेत्र के नागदी बांध के मोड़ पर बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पानी में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। मामला भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र के नागदी बांध का है। मूर्ति बनाने का काम करते थे, कार में मिला 10 लाख कैश हादसे में पानी में डूबने से कार में सवार अनीश की मौत हो गई जबकि उसके साथी वसीम को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि अनीश और वसीम दोनों मूर्ति बनाने के काम करते थे और भोपाल से मकराना जा रहे थे। दोनों के पास कैश भी था। पुलिस को तलाशी में इस कार में 10 लाख रुपए कैश मिले हैं जिसे पुलिस ने दूसरे युवक को सौंप दिए। फिलहाल जहाजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पहले भी हो चुके हैं हादसे इससे पहले 22 अक्टूबर को इसी नगदी बांध के डेंजर मोड पर एक कंटेनर बेकाबू होकर पानी में गिर गया था। हादसे में कंटेनर के ड्राइवर की मौत हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी यहां दर्जनों हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते इस विकट मोड़ को सही नहीं करवाया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments