Tuesday, October 27, 2026
Homeराज्यराजस्तानधौलपुर में NH-24 पर आलू से भरा ट्रक पलटा: दो घंटे...

धौलपुर में NH-24 पर आलू से भरा ट्रक पलटा: दो घंटे जाम में फंसे रहे वाहन, मजदूर नहीं मिले तो पुलिसकर्मियों ने खुद हटाईं बोरियां – Dholpur News




धौलपुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 पर आलू से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर ट्रक और आलू की बोरियां बिखरने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में सागरपाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराने के प्रयास शुरू किए। हादसे के बाद हाईवे पर बिखरी आलू की बोरियां यातायात बहाल करने में बड़ी बाधा बन गईं। पुलिस ने बोरियों को हटाने के लिए मजदूरों की तलाश की, लेकिन मौके पर मजदूर नहीं मिल सके।
ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। वर्दी पहने पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे और स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर आलू की बोरियां हटाने में जुट गए। दो घंटे तक पुलिसकर्मियों ने की मजदूरी
एएसआई मनोज गुर्जर, हेड कॉन्स्टेबल सुभाष भास्कर और कॉन्स्टेबल गीतम व हीरेंद्र सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने करीब 2 घंटे तक आलू की बोरियां हटाने के लिए मेहनत की। पुलिसकर्मियों ने मिलकर सड़क से बोरियां हटाईं, वहीं जेसीबी की सहायता से पलटे हुए ट्रक को भी हटवाया। पुलिस की इस मशक्कत के बाद हाईवे से अवरोध हटाया जा सका और करीब 2 घंटे बाद यातायात फिर से शुरू हो पाया। इस दौरान वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मजदूरों के नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों द्वारा खुद श्रम कर रास्ता खुलवाने की इस पहल ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments