वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिडटर्म चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी में अंदरूनी नाराजगी सामने आने लगी है। टेक्सास के पूर्व रिपब्लिकन कार्यकारी निदेशक चैड विलबैंक्स ने ईरान युद्ध, टैरिफ और रूस के राष्ट्रपति पुतिन का पक्ष लेने वाले ट्रम्प के फैसलों को हार की वजह बताया।
CNN के मुताबिक, ट्रम्प के करीबी नेताओं ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति को ईरान युद्ध में उलझा दिया, लेकिन इससे निकलने की कोई स्पष्ट योजना नहीं बनाई। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी माना कि ईरान युद्ध के कारण ट्रम्प के कई पुराने समर्थकों ने इस बार रिपब्लिकन पार्टी से दूरी बनाई।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स
हाउस में कुल 435 सीटें हैं। सभी सीटों पर चुनाव हुए। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 242 और ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 151 सीटें जीती हैं। 42 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। डेमोक्रेट्स को जरूरी बहुमत मिल चुका है।
सीनेट
सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं। बाकी 2 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं।
गवर्नर चुनाव
कुल 36 सीटों में से 34 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 22 डेमोक्रेट्स और 12 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 2 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।
लाइव अपडेट्स
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने माना- मिडटर्म में हार की वजह ईरान जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने माना है कि ईरान के साथ जंग के कारण मिडटर्म चुनाव में उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ। हालांकि, उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यही एक रास्ता था।
CNBC के मुताबिक ट्रम्प ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा,
ईरान जंग की वजह से कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई थीं। लेकिन अगर मुझे दोबारा फैसला लेने का मौका मिले, तो मैं फिर यही करूंगा।

17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अपनी ही पार्टी में घिरे ट्रम्प, हार के लिए जिम्मेदार ठहराए गए
रिपब्लिकन पार्टी के टेक्सास से पूर्व कार्यकारी निदेशक चैड विलबैंक्स ने आरोप लगाया कि ट्रम्प के फैसलों से पार्टी को नुकसान हुआ। इसमें ईरान जंग, व्यापार नीति और रूस के राष्ट्रपति पुतिन का पक्ष लेने जैसे फैसले शामिल है।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प के कुछ करीबी रिपब्लिकन नेताओं ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को भी इस हार का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि हेगसेथ ने ट्रम्प को ईरान जंग में उलझा दिया, लेकिन इसे खत्म करने की कोई स्पष्ट योजना नहीं बनाई।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी कह चुके हैं कि ईरान जंग के कारण 2024 में ट्रम्प को वोट देने वाले कई मतदाता इस बार रिपब्लिकन पार्टी से दूर हो गए।
इसके अलावा,
- टेक्सास के रिपब्लिकन नेता डॉन हफाइन्स ने पार्टी नेतृत्व और टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट की नीतियों को हार की वजह बताया।
- सासंद चिप रॉय ने विवादित उम्मीदवारों और चुनाव प्रचार पर खर्च को हार की वजह बताया।
- रणनीतिकार मैट मैकोविएक ने कहा कि पार्टी ने सीमित वोटर वर्ग पर ज्यादा ध्यान दिया और उसकी चुनावी रणनीति कमजोर रही।
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान जंग खत्म होने की उम्मीद से कच्चा तेल 1.5% तक सस्ता

मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि चुनाव नतीजों के बाद ईरान के साथ जंग खत्म हो सकती है।
एशियाई बाजार में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.9% गिरकर 93.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत करीब 1.5% गिरकर 86.83 डॉलर प्रति बैरल रही।
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
4 राज्यों में पहली बार अश्वेत गवर्नर चुने गए

55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डेमोक्रेट पार्टी को अश्वेत-एशियाई लोगों ने ज्यादा वोट दिया

06:19 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जीत के बाद डेमोक्रेट्स के सामने वादे पूरे करने की चुनौती
मिडटर्म में बड़ी जीत के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सामने अब अपने चुनावी वादे पूरे करने की चुनौती है। पार्टी नेताओं ने महंगाई कम करने और ईरान के साथ जंग खत्म करने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा कि उनकी पार्टी आम लोगों के लिए काम करेगी। उनके अगले हाउस स्पीकर बनने की संभावना है। ऐसा होने पर वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति होंगे।

05:41 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
इस चुनाव में बने 4 नए रिकॉर्ड

05:16 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने जिसे जिहादी बोला, वो सांसद बन गया

‘अगर तुम ब्लैक या यहूदी हो और अब्दुल को वोट देते हो, तो तुम पागल हो। वो एक जिहादी है। वो खतरनाक और हिंसक जिहादी है।’
ये शब्द अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हैं, जो उन्होंने अब्दुल अल-सैयद के बारे में कहे थे। मिडटर्म चुनाव नतीजों में 52% से ज्यादा मतों के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
04:57 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
US मिडटर्म इलेक्शन, कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से



04:48 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
डेमोक्रेट पार्टी को युवाओं ने ज्यादा वोट दिए

04:37 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अलास्का की सीनेट सीट पर वोटरों की गिनती जारी
अमेरिका के अलास्का राज्य में सीनेट चुनाव के नतीजे का इंतजार है। यहां डेमोक्रेटिक उम्मीदवार मैरी पेल्टोला, रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा सीनेटर डैन सुलिवन से करीब 600 वोटों से आगे हैं।
04:24 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मिडटर्म चुनाव के नतीजों का कनाडा पर असर

कनाडा का प्रधानमंत्री कार्यालय। (फाइल फोटो)
मिडटर्म चुनाव के नतीजों को कनाडा के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है। डेमोक्रेट्स की जीत को अमेरिकी वोटरों की ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।
कनाडा के ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने बुधवार को कहा, ‘मैं खुशी से सड़कों पर उछल रहा था। यह कनाडा की जीत है।’
हालांकि, चुनाव नतीजों से कनाडा को तुरंत टैरिफ से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता फिर शुरू हो गई है। ऐसे में कनाडा को अमेरिका के साथ बेहतर समझौते की उम्मीद है।
हालांकि, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की मजबूत स्थिति का टैरिफ पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसकी वजह है कि ट्रम्प ने ज्यादातर टैरिफ संसद की मंजूरी के बिना राष्ट्रपति के आदेश से लगाए हैं।
04:11 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
डेमोक्रेट्स अब जीत के बाद क्या करेंगे?
जनवरी में नई संसद शुरू होने के बाद डेमोक्रेट्स कमान संभालेंगे। वे ट्रम्प प्रशासन के कामकाज की जांच कर सकेंगे।

ट्रम्प की नियुक्तियां रोक सकेंगे
राष्ट्रपति मंत्रियों, बड़े अधिकारियों और जजों के नाम तय करते हैं, लेकिन सीनेट की मंजूरी जरूरी होती है। अब सीनेट में डेमोक्रेट्स का बहुमत होगा। ऐसे में वे ट्रम्प के चुने हुए लोगों की नियुक्तियों को रोक सकते हैं।
ट्रम्प के वीटो को नहीं पलट पाएंगे
ट्रम्प किसी कानून को मंजूरी देने से इनकार कर सकते हैं। इसे वीटो कहते हैं। संसद के दोनों सदन दो-तिहाई बहुमत से इसे पलट सकते हैं। लेकिन डेमोक्रेट्स के पास इतना बहुमत नहीं है।
03:56 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मिसिसिपी में सीनेट चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार की बढ़त बढ़ी
डेमोक्रेटिक अमेरिकी सीनेट उम्मीदवार स्कॉट कोलोम 4 नवंबर को मिसिसिपी में पत्रकारों से बात करते हुए।
अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में सीनेट चुनाव की गिनती जारी है। करीब 96% वोटों की गिनती हो चुकी है।
BBC के नए आंकड़ों के मुताबिक, डेमोक्रेट उम्मीदवार स्कॉट कोलम रिपब्लिकन उम्मीदवार सिंडी हाइड-स्मिथ से 1138 वोटों से आगे हैं।
करीब एक घंटे पहले कोलम की बढ़त सिर्फ 65 वोट थी। अब उनकी बढ़त करीब 0.1% हो गई है।
03:43 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप
मिडटर्म चुनाव में हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी में सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के नेता हार की वजह तलाश रहे हैं और एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
BBC के मुताबिक, वोटर्स ने ईरान जंग को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसले पर नाराजगी जताई। अब उनके करीबी नेता भी इस जंग से दूरी बनाने लगे हैं। इनमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हैं।
वेंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारी हार की वजह जंग है। आगे क्या करना है, इस पर कोई भी चर्चा इसी बात से शुरू होनी चाहिए।’
03:27 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
34 साल पुराना रिकॉर्ड दोहरा सकते हैं डेमोक्रेट्स
NBC न्यूज के अनुमान के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 258 सीटें मिल सकती हैं। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो पार्टी 1992 के बाद पहली बार इतनी सीटें हासिल करेगी।
1992 में हुए चुनाव में डेमोक्रेट्स को 258 सीटें मिली थीं। इसके बाद 2008 के चुनाव में पार्टी ने 257 सीटें जीती थीं। इन चुनावों के बाद बिल क्लिंटन और बराक ओबामा 1993 और 2009 में राष्ट्रपति बने थे।
03:26 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटें जरूरी
सीनेट में कुल 100 सीटें हैं। बहुमत के लिए 51 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। इस बार सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव हुए। डेमोक्रेट्स ने 20 सीटें जीती हैं। अब सीनेट में डेमोक्रेट्स के पास 54 सीटें हो गई हैं। अभी 2 सीटों पर फैसला आना बाकी है।

03:25 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हाउस में बहुमत के लिए 218 सीटें जरूरी
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है।
इस बार हाउस की सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए। 42 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।

03:10 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में हार से पल्ला झाड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार से पल्ला झाड़ लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान वे बार-बार खुद को चुनाव का चेहरा बता रहे थे और वोटर्स से उन्हें उम्मीदवार मानकर वोट देने की अपील कर रहे थे।
उन्होंने 47 बार खुद के नाम पर लोगों से वोट देने के लिए कहा। लेकिन नतीजे आने के बाद ट्रम्प ने कहा कि वे खुद चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे, इसलिए रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में वोट डालने नहीं पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
02:56 AM5 नवम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में 5 भारतवंशी जीते

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 5 भारतवंशी नेताओं ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में जीत हासिल की है। जबकि एक उम्मीदवार अमीष शाह आगे चल रहे हैं। ये सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं।
जीतने वालों में रो खन्ना, अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, सुहास सुब्रमण्यम और पिया दांडिया शामिल हैं। इससे पहले 2024 के चुनाव में 6 भारतवंशी इस सदन के लिए चुने गए थे। पूरी खबर पढ़ें…


