Sunday, June 22, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशओवरब्रिज से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत: फिरोजाबाद में ओवरब्रिज पार...

ओवरब्रिज से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत: फिरोजाबाद में ओवरब्रिज पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के बरी के नगला चौराहा स्थित ओवरब्रिज से शुक्रवार को एक युवक की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आमिर (25 वर्ष), निवासी कश्मीरी गेट, के रूप में हुई है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन था।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आमिर अपने पिता मोहम्मद शेरावत खान के साथ गली नंबर 20/4 में रहता था। उसकी तीन बहनें भी हैं। घटना के समय आमिर ओवरब्रिज पार कर रहा था, तभी अचानक वह नीचे गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में आमिर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना रामगढ़ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि घटना को लेकर गहन जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के कारणों को लेकर और अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments